Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   R Madhavan will act as lead actor in horrer film after Shaitan Vishal Furia praise

आर माधवन: 'शैतान' के बाद किस हॉरर फिल्म में नजर आएंगे अभिनेता? विशाल फुरिया के साथ करेंगे काम

Sat, 31 Oct 2026 03:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 31 Oct 2026 03:11 PM IST
सार

  • R Madhavan: आर माधवन जल्द ही निर्देशक विशाल फुरिया के साथ एक फिल्म में काम करने वाले हैं।
  • विशाल फुरिया ने अभिनेता की काबिलियत की जमकर तारीफ की है।
  • विशाल फुरिया 'मां' और 'छोरी' जैसी फिल्में निर्देशित करने के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन
R Madhavan will act as lead actor in horrer film after Shaitan Vishal Furia praise
आर माधवन, विशाल फुरिया - फोटो : एक्स

विस्तार

आर माधवन ऐसे अभिनेता हैं जो हर तरह के किरदार निभाते हैं। खास बात यह है कि वह हर किरदार में पूरी तरह से ढल जाते हैं। उन्होंने फिल्म 'शैतान' में अपने अभिनय से दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। अब वह विशाल फुरिया की अपकमिंग फिल्म के साथ हॉरर जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

विशाल फुरिया ने की माधवन की तारीफ
माधवन के साथ काम करने पर विशाल ने कहा, 'माधवन सर हमेशा से मेरी पहली और इकलौती पसंद थे। मैं बहुत खुश हूं कि वह इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए हैं। उन्होंने अभी से फिल्म की दुनिया में ढलना शुरू कर दिया है। वह कल्ट क्लासिक भारतीय हॉरर फिल्म '13B' के असली हॉरर स्टार हैं। यह मेरी अब तक की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। उनका अनुभव और गंभीर हॉरर की उनकी समझ बहुत ही खास है। इस फिल्म के लिए मुझे उनसे बेहतर कोई और नहीं सूझा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

R Madhavan will act as lead actor in horrer film after Shaitan Vishal Furia praise
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
खास फिल्म बनाना चाहते हैं विशाल
उन्होंने आगे कहा, 'माधवन सर के पास एक लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में वर्षों का अनुभव है, इसलिए इस फिल्म में उनका हमारे साथ होना वाकई बहुत खास है। हम मिलकर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो दर्शकों ने भारतीय हॉरर फिल्मों में पहले कभी न देखा हो। एक ऐसा डर जो सीधे उनके रोंगटे खड़े कर दे!'

अभी तक बिना नाम वाली इस फिल्म के बारे में बाकी जानकारी का इंतजार है। इस प्रोजेक्ट को रोहित रंजन के 'फ्रॉस्टलिट प्रोडक्शन लिमिटेड' के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा।

'कांटे 2 बनाकर सपना पूरा करूंगा': संजय गुप्ता के निधन पर भावुक हुए संजू; कंगना समेत सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

R Madhavan will act as lead actor in horrer film after Shaitan Vishal Furia praise
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कब रिलीज हुई 'शैतान'?
फिल्म शैतान 8 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका थीं। आर माधवन ने इसमें खलनायक वनराज का किरदार निभाया था।

विशाल फुरिया की फिल्में
  • विशाल फुरिया मुख्य रूप से काजोल अभिनीत फिल्म 'मां' को निर्देशित करने के लिए जाने जाते हैं।
  • इसमें काजोल, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मा शर्मा थे।
  • 65 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने भारत में सिर्फ 36.27 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • विशाल फुरिया ने नुसरत भरुचा की फिल्म 'छोरी' का भी निर्देशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed