फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   R Madhavan Film ROCKETRY based on ISRO Scientist Nambi Narayanan life release on independence day

आजादी की सालगिरह पर रिलीज होगी माधवन की फिल्म रॉकेटरी- द नंबी इफेक्ट

Tue, 29 Jan 2019 11:06 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 29 Jan 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
R Madhavan Film ROCKETRY based on ISRO Scientist Nambi Narayanan life release on independence day
ROCKETRY
नंबी नारायणन को इस साल भारत सरकार ने पद्मभूषण पुरस्कार देने का फैसला किया है और इस ऐलान के बाद से ही माधवन को तमाम कॉरपोरेट मीडिया घरानों से रोज फोन आ रहे हैं। अब तक हिंदी पट्टी में अनजान रहे नंबी नारायणन की ये कहानी एकदम से मीडिया की सुर्खियां बन गई है। सोशल मीडिया पर माधवन और नंबी नारायणन के लुक्स को लेकर लाखों मीम्स बन चुके हैं।
विज्ञापन


माधवन के करीबी सूत्र  बताते हैं कि रॉकेटरी की शूटिंग का काम तकरीबन पूरा होने वाला है। हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में एक साथ बन रही फिल्म रॉकेटरी की कहानी का फोकस नंबी नारायणन से जुडा कथित जासूसी कांड है जिसके चलते उन्हें केरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में, सीबीआई की जांच में नंबी नारायणन निर्दोष पाए गए।
विज्ञापन

इस साल 15 अगस्त पर जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस, अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल और बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म साहो रिलीज हो रही हैं। इसके पहले 9 अगस्त और इसके बाद 23 अगस्त की तारीखों पर अभी तक किसी बड़ी फिल्म की रिलीज का ऐलान नहीं हुआ है। 30 अगस्त को दंगल फेम निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे और राजकुमार राव की फिल्म मेड इन चाइना रिलीज हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed