फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   R Madhavan feeling proud as his son Vedaant wins 5 gold medals for India at Malaysia swimming championship

R Madhavan: आर माधवन के बेटे ने मलयेशिया में भारत के लिए जीते पांच गोल्ड मेडल, खुशी से फूले नहीं समा रहे एक्टर

Mon, 17 Apr 2023 12:32 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 17 Apr 2023 12:32 AM IST
सार

आर माधवन के बेटे वेदांत ने देश के साथ-साथ अपने पिता का सिर फख्र से ऊंचा कर दिया है। वेदांत ने तैराकी चैंपियनशिप में भारत के लिए पांच गोल्ड मेडल जीते हैं।

 

विज्ञापन
R Madhavan feeling proud as his son Vedaant wins 5 gold medals for India at Malaysia swimming championship
आर माधवन, बेटा वेदांत माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता आर माधवन साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। अपनी दमदार अदाकारी से वह दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। दिल जीतने के मामले में अभिनेता के बेटे भी कुछ कम नहीं हैं, लेकिन उनके बेटे वेदांत ने अदाकारी में नहीं, बल्कि खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए लोगों का दिल जीता है और देशभर को गौरवान्वित किया है। आर माधवन के बेटे वेदांत ने देश के साथ-साथ अपने पिता का सिर फख्र से ऊंचा कर दिया है। अभिनेता अपने बेटे पर गर्व महसूस कर रहे हैं, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।

विज्ञापन

तैराकी चैंपियनशिप में वेदांत ने किया कमाल
दरअसल, आर माधवन के बेटे वेदांत ने तैराकी चैंपियनशिप में भारत के लिए पांच गोल्ड मेडल जीते हैं। आर माधवन ने इवेंट से अपने बेटे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए खुशी जाहिर की। वेदांत ने इस सप्ताह के अंत में मलेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। तस्वीरों में वेदांत भारत के राष्ट्रीय ध्वज और पांच गोल्ड मेडल के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, अन्य तस्वीर में वह अपनी मां सरिता बिरजे के साथ दिखाई दिए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)



Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने सलमान खान की तारीफों के बंधे पुल, बोलीं- असल जिंदगी में भी बिग बॉस जैसे हैं भाईजा

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता ने जाहिर की खुशी
इन तस्वीरों को साझा करते हुए आर माधवन ने कैप्शन में लिखा, 'ईश्वर की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं के साथ वेदांत को भारत के लिए पांच स्वर्ण (50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर में) के साथ दो पीबी मिले। यह इवेंट मलयेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप 2023 में इस हफ्ते कुआला लुंपुर में आयोजित किया गया था। हम उत्साहित हैं और प्रदीप सर के बहुत आभारी हैं।

Rhea Chakraborty: रोडीज सीजन 19 के ऑडिशन के लिए दिल्ली पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

विज्ञापन

फैंस ने दी बधाई
अभिनेता के इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर प्यार बरसाते हुए वेदांत की तारीफ कर रहे हैं और अभिनेता को बधाई दे रहे हैं। फैंस के साथ इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स भी वेदांत की तारीफ कर रहे हैं। अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने लिखा, 'बधाई मैडी। वेदांत को ढेर सारा प्यार।' अभिनेता दर्शन कुमार ने लिखा, 'हार्दिक बधाई भाई जी।' साथ ही एक यूजर ने लिखा, 'यह सबसे बड़ी उपलब्धि है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जो लोग सोचते हैं कि एक एक्टर का बेटा एक्टर ही बनेगा, यह उन लोगों के लिए एक जवाब है। बधाई हो सर।'

Anil Kapoor: 'रूप की रानी चोरों का राजा' के 30 साल पूरे, अनिल ने पुरानी फोटोज साझा कर सतीश कौशिक को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed