फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   punjabi movie, young malung review

पंजाबी 'यंग मलंग' के बारे में जानिए अनकही बातें

Tue, 10 Sep 2013 12:39 AM IST
होशियारपुर
होशियारपुर Updated Tue, 10 Sep 2013 12:39 AM IST
विज्ञापन
punjabi movie, young malung review

यंग मलंग की टीम सोमवार को रयात-बाहरा ग्रुप के होशियारपुर कैंपस में थी, अपने पूरे स्टार कास्ट के साथ।

विज्ञापन


प्रोड्यूसर राहुल इंदर सिंह सिद्घू के साथ अंजना सुखानी, बल्ली रियाड़, अनीता केली और डायरेक्टर राजदीप सिंह मौजूद थे।

आर.एस.सी. स्टूडियोज और ग्लिम्पस मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म मस्ती, स्टाइल, फैशन से भरपूर होगी। सिर्फ उम्र ही नहीं, दिल से जवां लोगों के लिए है यंग मलंग।

फिल्म आपको ले जाएगी कॉलेज के दिनों में, जहां पैसा-रुतबा नहीं, दोस्तों के साथ बिताया वक्त ज्यादा मायने रखता है। यह फिल्म है आज के और बीते जमाने के मलंगों की।
विज्ञापन


इस अवसर पर रयात-बाहरा ग्रुप के कैंपस डायरैक्टर डा. डी.एस.बावा, रयात-बाहरा ग्रुप होशियारपुर कैंपस के पब्लिक रिलेशन अफसर राजिन्द्र कुमार सहित अन्य फैकिल्टी मैंबर व स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की कहानी 6 दोस्तों- तीन लड़के और तीन लड़कियों के आसपास घूमती है, जो अलग-अलग बैकग्राउंड से होने के बाद भी गहरे दोस्त हैं। फिल्म में बल्ली रियाड़ नजर आएंगे जसकरन बराड़ के रोल में जो अमीर है और जल्द गुस्से में आने वाला भी। उसे मुंह से ज्यादा हाथ-पैर से बात करने की आदत है।

सभी दोस्त उसे गरारी बाई के नाम से जानते हैं। विनयपाल बुट्टर बठिंडा के देसी जट्ट कशमीर सिंह का रोल निभाएंगे, जो खुद को एक्शन मैन समझता है (ठीक अपने पिता मौला जट्ट की तरह), लेकिन हमेशा ही कॉमिकल सिचुएशन बना देता है। उसे दोस्त घैंट जट्ट बुलाते हैं।

फिल्म की स्टार कोशेंट को बढ़ाएंगे पंजाब के राज गायक हंस राज हंस के सुपुत्र युवराज हंस। फिल्म में वह अपनी जिंदगी से जुड़े किरदार में नजर आएंगे। युवराज बने हैं जैज, एक एनआरआई लवरब्वाय।

जैज को हर लड़की से प्यार हो जाता है और उसका चार्म ऐसा है कि लड़कियां भी उसके आसपास मंडराती हैं। दोस्तों के बीच वह एनआरआई पुर्जा के नाम से जाना जाता है।

वहीं, गोलमाल रिटर्न्स, सलाम-ए-इश्क, जश्न जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड ब्यूटी अंजना सुखानी इस फिल्म में मजबूत दिमाग की राजस्थानी लड़की किरण का रोल निभा रही हैं।

उसे वॉयलेंस पसंद नहीं, लेकिन वह अपने दिल की बात कहने से भी नहीं चूकती।

जट्ट एंड जूलियट फेम मिस कनाडा अनीता केली इस फिल्म में एनी के रोल में नजर आएंगी। जो कॉलेज की सबसे खूबसूरत ग्लैम डॉल है, अमीर परिवार से है और सोशल बटरफ्लाई भी।

फिल्म में साडी लव स्टोरी, दिल तैनू करदा है प्यार फिल्म से नाम कमाने वाली नीतू सिंह नजर आएंगी ब्रिटैनी बेगोवाल के रोल में, जिसे दोस्त बीबी कहते हैं।

वह देसी एनआरआई के नाम से भी जानी जाती है, क्योंकि गांव से होने के बावजूद उसे लगता है कि उसे तो एनआरआई से शादी करके विदेश में सेटल होना है।

यंग मलंग कहानी है इन 6 दोस्तों की जो कॉलेज के पहले दिन से एक बंधन में बंधते हैं, दोस्त बनाते हैं और दुश्मन भी। हर दिन इनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं।

फिल्म मेकर्स का दावा है कि फिल्म में कॉलेज टाइम की पूरी मस्ती है, जो ऑडियंस को उनके कॉलेज के दिन याद दिला देगी।

फिल्म में लीजेंडरी कॉमेडियन चाचा रौनकी राम भी नजर आएंगे, लेकिन बलविंदर बिक्की के रोल में। एक शानदार ब्लेजर में वह नजर आएंगे मिस मलेशिया की विजेता लीना सिद्धू के साथ। वहीं, नेगेटिव लीड रोल में होंगे प्रीति सप्रू के भाई आर्यजीत।

इनके साथ ही फिल्म में योगराज सिंह, किरण कुमार, तेज सप्रू, हरपाल सिंह, सुनीता धीर, सीमा कौशल की अहम भूमिका होगी।
मथीरा का आइटम नंबर

फिल्म में पाकिस्तानी स्टार मिस मथीरा एक आइटम नंबर करती नजर आएंगी। यह उनका इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू होगा। मथीरा को पेरिस हिल्टन ऑफ पाकिस्तान भी कहा जाता है और वह अपने डांस के कारण फेमस हैं।

हीरो भी गाएंगे

फिल्म में मीका, जावेद अली, शफाकत अमानत अली, सोनू कक्कड़, जे रियाज के साथ ही युवराज हंस, बल्ली रियाड़, विनयपाल बुट्टर को भी गाते हुए सुन सकेंगे। इंडियन आइडल में धमाल मचाने वाले रैपर रैपटाइल्स 101 को इस फिल्म से इंट्रोड्यूस किया जा रहा है।


अपनी ऑडियंस के लिए मैं कोई समझौता नहीं कर सकता था: सिद्धू

प्रोड्यूसर सिद्धू का कहना है कि फिल्म में सिनेमैटोग्राफी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों जैसी ही होगी। वहीं फिल्म में कपड़े और फैशन असेसरीज ऐसी हैं, जैसी पंजाबी फिल्मों में पहले कभी नहीं रही।

सिद्धू जो फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर भी हैं, कहते हैं- अपनी ऑडियंस के लिए मैं कोई समझौता नहीं कर सकता था, इसलिए सबसे शानदार और बेस्ट चीज ही चुनी।

सिद्धू के फोटोग्राफी और स्टोरीटेलिंग के शौक ने फिल्म को और शानदार बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed