फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pune Police files case against casting director for raping back stage artist

पुणे: बैकस्टेज आर्टिस्ट संग रेप के आरोप में कास्टिंग डायरेक्टर पर केस दर्ज, करता था ब्लैकमेल

Wed, 30 Mar 2022 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 30 Mar 2022 01:30 PM IST
सार

अभी तक पुणे पुलिस ने आरोपी कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि वह अभी मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Pune Police files case against casting director for raping back stage artist
कास्टिंग डायरेक्टर ने किया बैक स्टेज आर्टिस का बलात्कार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पुणे पुलिस ने एक फिल्म कास्टिंग डायरेक्टर के खिलाफ एक महिला बैकस्टेज कलाकार के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है। महाराष्ट्र के विश्रांतवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने इसके बारे में बात करते हुए बाताया कि आरोपी ने कुछ साल पहले लड़की को ब्लैकमेल करके कथित तौर पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। लड़की उस समय महज 17 साल की थी।  

विज्ञापन


चार साल से कर रहा था प्रताड़ित 
आरोपी द्वारा लगातार किए जा रहे अत्याचार से तंग आकर पीड़िता ने चार साल बाद अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। उसके माता-पिता ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। अब वह लड़की 21 साल की है। 
विज्ञापन


ये लगाई धाराएं
पुलिस ने आरोपी कास्टिंग डायरेक्टर के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed