फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Progeria affected child nihal Bitla dies in telangana at the age of 15

15 साल के प्रोजोरिया के मरीज निहाल बिटला की तेलंगाना में मौत

Mon, 30 May 2016 01:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
Progeria affected child nihal Bitla dies in telangana at the age of 15

भारत में प्रोजेरिया बीमारी के कैंपेन का चेहरा बने निहाल बिटला की बीते दिन तेलंगाना में मौत हो गई। निहाल मात्र 15 साल के थे। निहाल अपने बाबा-दादी के घर करीमनगर में थे जब उनके माता पिता ने उन्हें गर्मी के कारण डीहायड्रेशन होने की शिकायत की। निहाल को तुंरत अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन कुछ घंटों के अंदर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


निहाल को प्रोजेरिया की बीमारी थी जिसमें बच्चा अपनी उम्र से आठ गुना तेजी से बूढ़ा हो जाता है।

निहाल का नाम आते ही आमिर खान भी याद आते हैं क्योंकि इन दोनों में बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी। निहाल आमिर के सबसे बड़े फैन भी थे, इसीलिए खास तौर पर आमिर ने उनसे मुलाकात भी की थी। 
विज्ञापन


निहाल कैंपेन के जरिए अपने परिवार के साथ इस बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाते थे। बीती जनवरी में ही निहाल के पिता ने कहा था कि वो दूसरे ऐसे माता-पिताओं की मदद करते रहेंगे जिनके बच्चे इस बीमारी से ग्रेसित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी हुई थी आमिर से मिलने की निहाल की ख्वाइश

Progeria affected child nihal Bitla dies in telangana at the age of 15

निहाल की इस बीमारी का पता तब चला था जब वे 1 साल के थे। निहाल की हमेशा से तीन बड़ी इच्छाएं रही थीं। पहला डिजनीलैंड घूमने जाना, दूसरा होंडा असीमो रोबोट को देखना औऱ तीसरा आमिर खान से मिलना। पहली दो तो नहीं, लेकिन निहाल की तीसरी इच्छा जरूर पूरी हुई।

निहाल के लिए आमिर की फिल्म तारे जमीन पर प्रेरणा का श्रोत थी क्योंकि फिल्म में भी बच्चों की खास बीमारी के बारे में बताया गया था।

टीम निहाल के नाम से एक फेसबुक पेज है जो प्रोजेरिया रीसर्च फाउंडेशन के अंतर्गत काम करता है औऱ जागरुकता फैलाता है। इस पेज की तरफ से निहाल को भावपूर्ण श्रंद्धांजली दी गई है। लिखा गया है 'तुम्हारी आत्मा को शांति मिले निहाल। तुम हमेशा याद रहोगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed