{"_id":"63d4e1de85ef7f33d51f8a1d","slug":"producers-guild-of-india-thanks-state-govts-for-ensuring-peaceful-release-of-srk-pathaan-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathaan: पठान की शांतिपूर्ण रिलीज पर गदगद प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, जताया राज्य सरकारों का आभार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pathaan: पठान की शांतिपूर्ण रिलीज पर गदगद प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, जताया राज्य सरकारों का आभार
Sat, 28 Jan 2023 02:26 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 28 Jan 2023 02:26 PM IST
सार
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इसमें फिल्म की रिलीज के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी राज्य सरकारों का आभार जताया गया है।
विज्ञापन
फिल्म पठान
- फोटो : social media
विस्तार
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को रिलीज हुए आज चार दिन हो गए हैं। रिलीज से पहले और रिलीज के दिन फिल्म के खिलाफ विरोध की आवाजें जोर-शोर से उठी थीं। मगर, कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए और कहीं भी स्थिति बेकाबू नहीं हुई। फिल्म की शांतिपूर्ण रिलीज पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने सभी राज्य सरकारों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने करीब चार वर्ष बाद धमाकेदार अंदाज में सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। अपनी रिलीज के बाद से ही 'पठान' सफलता के नए रिकॉर्ड कायम कर रही है।
विज्ञापन
शिबाशिष सरकार की अध्यक्षता में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इसमें फिल्म की रिलीज के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी राज्य सरकारों का आभार जताया गया है। बयान में राज्य सरकारों को संबोधित करते हुए कहा गया है, 'आपके प्रयासों से सिनेमा की पवित्रता की रक्षा हुई है। इससे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का भरोसा पुख्ता हुआ है। देश के मनोरंजन में यह कदम अधिक मददगार होगा।' प्रोड्यूसर्स ऑफ गिल्ड ने यह भी कहा है कि 'फिल्म 'पठान' की सफलता एक उम्मीद है। इससे हमें यह भरोसा होता है कि प्यार की ताकत हर चीज को हरा सकती है। हम सफलता के इस क्षण को आपके साथ साझा करना चाहते हैं। इसे संभव बनाने के लिए आपका शुक्रिया।' बता दें कि करीब 150 प्रोडक्शन बैनर्स प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य हैं।
विज्ञापन
Sidharth Malhotra: भाई शादी कब है? मिशन मजनू की सक्सेस पार्टी में सवाल सुन शरमा गए सिद्धार्थ
विज्ञापन
'पठान' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। शाहरुख खान के अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले इसके गाने 'बेशरम रंग' को लेकर खूब हंगामा बरपा था। गाने में दीपिका पादुकोण की ऑरेन्ज बिकिनी पर लोगों का जमकर गुस्सा फूटा। न सिर्फ सोशल मीडिया, बल्कि दुनियाभर में जगह-जगह फिल्म के बायकॉट की आवाजें उठीं। फिल्म जिस दिन रिलीज हुई उस दिन भी जगह-जगह पोस्टर्स जलाए गए। मगर, फिल्म देखने के बाद विरोध के सुर खुद दब गए।
Kunal Singh Exclusive: जिसे देखने महिलाएं न आएं, ऐसा सिनेमा कभी सफल नहीं होगा, भोजपुरी पर कुणाल की सीधी बात
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले दिन से ही टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पठान ओपनिंग डे पर सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इसने बाहुबली 2, केजीएफ 2 जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
Chahatt Khanna: चाहत खन्ना के बच्चों का बाप बनना चाहता था ठग सुकेश, तिहाड़ में अभिनेत्री को किया था प्रपोज