Richa Chadha: पहले एड फिल्म नहीं मिलती थी, अब ऋचा चड्ढा खुद मना करती हैं ब्रॉन्ड को? जानिए क्या है कारण
हाल ही में ऋचा चड्ढा ने पति और एक्टर अली फजल के साथ एक इंटरव्यू दिया, जिसमें बताया कि अब वह कुछ खास कारणों से कुछ ब्रॉन्ड्स का प्रमोशन नहीं करती हैं। जानिए, क्या है वो कारण?
विस्तार
हाल ही में ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' ओटीटी पर रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर ऋचा और अली कई इंटरव्यू दे चुके हैं। हाल ही में मैशबेल इंडिया के एक यूट्यूब शो पर भी दोनों नजर आए। इस दौरान करियर, पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातचीत भी ऋचा ने की। इसी इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उनको एड फिल्म्स नहीं मिलते थे। लेकिन अब जब एड फिल्म, ब्रॉन्ड्स का प्रमोशन मिलता है तो वह कुछ खास एड, ब्रॉन्ड्स को करने से मना कर देती हैं।
क्यों नहीं करतीं कुछ ब्रॉन्ड्स का प्रमोशन
ऋचा इंटरव्यू में कहती हैं, ‘करियर के शुरुआत में तो एड फिल्म, ब्रॉन्ड प्रमोशन कम ही मिलता था, लेकिन अब जब यह सब करने को मिलता है तो मैं ही मना कर देती हूं।दरअसल, मैं फेयरनेस क्रीम जैसे प्रोडक्ट्स को बिल्कुल भी प्रमोट नहीं करती हूं, इसलिए ऐसे एड, ब्रॉन्ड्स को मना कर देती हूं।’
मां बनने की जिम्मेदारी निभा रही हैं
कुछ समय पहले ही ऋचा और अली फजल माता-पिता बने हैं। बेटी की परवरिश करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है, इस बारे में भी दोनों बताते हैं। ऋचा ने भी कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वह चाहती हैं कि जब बेटी बड़ी हो तो उनके साथ एक दोस्त की तरह रिश्ता रखे।
ऋचा की आने वाली फिल्म
प्रोड्यूसर के तौर पर ऋचा एक्टिव हो चुकी हैं, लेकिन अगले साल वह एक फिल्म में एक्टिंग करती हुई भी नजर आएंगी। फिल्म ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ में ऋचा अलग तरह का किरदार करने वाली हैं। ऋचा चड्ढा ने अपने करियर में अलग तरह के किरदार फिल्मों में किए हैं, 'फुकरे' फिल्म में उनका निभाया भोली पंजाबन का किरदार लोगों को खूब पसंद आया था। आज भी दर्शक उन्हें इसी नाम और किरदार से ज्यादा पहचानते हैं।