{"_id":"5de255108ebc3e54fa4b67d7","slug":"producer-gaurang-doshi-to-pair-up-with-director-neeraj-pathak","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरांग दोषी ने हैप्पी एनिवर्सरी के लिए नीरज पाठक के साथ मिलाया हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गौरांग दोषी ने हैप्पी एनिवर्सरी के लिए नीरज पाठक के साथ मिलाया हाथ
Sat, 30 Nov 2019 05:10 PM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 30 Nov 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
गौरांग दोषी और नीरज पाठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में चीनी निर्देशकों स्टीफन लाम और झांग यिमौ के साथ जुड़ने की घोषणा के बाद बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता- निर्देशक गौरांग दोषी ने अपनी उपलब्धियों की सूची में एक और अध्याय जोड़ लिया है। अपने अगले प्रोजेक्ट ब्लॉकबस्टर फिल्म हैप्पी एनिवर्सरी के लिए गौरांग, नीरज पाठक के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं। हल्की-फुल्की कॉमेडी और रोमांस से भरपूर यह फैमिली एंटरटेनर दोनों फिल्म निर्माताओं की एक साथ दूसरी फिल्म है। पाठक और दोषी इससे पहले बड़ी हिट आंखें में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
इस बारे में बताते हुए गौरांग दोषी कहते हैं, 'नीरज के लेखन की एक अनूठी शैली और उनका विजन बिल्कुल स्पष्ट है। उनके साथ काम करना हमेशा मेरे लिए खुशी की बात होती है क्योंकि हमारी सोच एक जैसी है इसलिए हमारा को-ऑर्डिनेशन लगभग टेलीपैथिक है। हैप्पी एनिवर्सरी आज के दौर की कहानी है और इसके लिए यह जरूरी था कि पूरी टीम फिल्म को लेकर एक जैसी सोच रखे।'
विज्ञापन
कई सालों बाद दोषी के साथ काम करने को लेकर खुशी जताते हुए नीरज पाठक कहते हैं, 'गौरांग मेरे लिए भाई की तरह हैं और हम पहले भी आँखें में एक साथ काम कर चुके हैं। मैं हमेशा से बतौर निर्देशक उनके साथ काम करना चाहता था। रचनात्मक तौर पर उनका विस्तार हुआ है, वह जानते हैं कि किसी प्रोजेक्ट को कैसे अच्छी तरह फाइनेंस करना है। हैप्पी एनिवर्सरी जैसी एक अच्छी फिल्म बनाने में उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि हमें किसी तरह का कोई समझौता न करना पड़े, हम शूटिंग के दौरान अपना बेस्ट दें।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि गौरांग दोषी ने आंखें, दीवार: लेट्स ब्रिंग ऑवर हीरोज होम और बवंडर जैसी फिल्मों के साथ चार लिम्का बुक रिकॉर्ड जीतने में भी कामयाबी हासिल की है।