{"_id":"593299314f1c1b7508bdd652","slug":"producer-farhan-akhtar-and-ritesh-sidhwani-3-storeys-release-date-out-with-motion-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरहान अख्तर की फिल्म '3 स्टोरीज' की रिलीज डेट आउट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फरहान अख्तर की फिल्म '3 स्टोरीज' की रिलीज डेट आउट
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Sat, 03 Jun 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
फरहान अख्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी निर्मित फिल्म '3 स्टोरीज' की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। फिल्म की रिलीज डेट को ट्विटर पर शेयर करते हुए प्रोड्यूसर रितेश सिद्धवानी ने लिखा, 'एक्सल मीडिया एंटरटेंमेंट के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म। टाइटल 3 स्टोरीज सब कुछ कहता है। फिल्म 28.8.2017 को रिलीज हो रही है।'
विज्ञापन
फिल्म में शरमन जोशी, पुलकित सम्राट, रिचा चड्ढा और रेनुका शाहणे अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म में रेनुका और शरमन को पहली बार साथ में देखा जाएगा लेकिन रिचा और पुलकित 'फुकरे' फिल्म में साथ नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
First film under Excel Media.Title says it all #3Storeys 25/08/17 priyasreedharan@THEOFFICIALB4U #Arjunmukerjee @excelmovies @FarOutAkhtar pic.twitter.com/XYnsHesGrh
विज्ञापन विज्ञापन— Ritesh Sidhwani (@ritesh_sid) June 1, 2017
अर्जुन मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म में तीन अलग-अलग कहानियों को दिखाया जाएगा। इस फिल्म से अर्जुन डायरेक्शन में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म के लिए इसकी स्टार कास्ट काफी उत्साहित दिख रही है। इसके मोशन पोस्टर को सभी ने अपने अंदाज में शेयर किया है।