फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Producer and Founder of Bhanushali Studios Vinod Bhanushali mother Jamnaben passed away

दुखद: विनोद भानुशाली की मां जमनाबेन का निधन, पिछले डेढ़ साल से चल रही थीं बीमार

Tue, 18 Oct 2022 08:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 18 Oct 2022 08:12 PM IST
सार

भानुशाली स्टूडियोज के निर्माता और संस्थापक विनोद भानुशाली की मां जमनाबेन का आज सुबह निधन हो गया। जमनाबेन पिछले डेढ़ साल से स्वास्थ संबंधी बीमारियों से परेशान थीं। 

विज्ञापन
Producer and Founder of Bhanushali Studios Vinod Bhanushali mother Jamnaben passed away
विनोद भानुशाली की मां जमनाबेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। भानुशाली स्टूडियोज के निर्माता और संस्थापक विनोद भानुशाली की मां जमनाबेन का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने अपने घर पर सुबह 02.30 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले डेढ़ साल से बीमार चल रही थीं। परिवार की ओर से इस दुखद खबर की जानकारी दी गई है। जमनाबेन बॉलीवुड की मशहूर सिंगर ध्वनि भानुशाली की दादी थीं, जिनके लिए गायिका ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। 

विज्ञापन

कल होगी प्रार्थना सभा
परिवार ने शोक संदेश जारी कर इस दुखद खबर के बारे में बताया है। उसमें लिखा है, श्रीमती जमनाबेन प्रधान भानुशाली ने 18 अक्तूबर 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 19 सितंबर को जुहू के इस्कॉन मंदिर में शाम 5 से 7 बजे तक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वनि भानुशाली ने साझा किया भावुक पोस्ट
ध्वनि भानुशाली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दादी के साथ एक तस्वीर साझा की और एक इमोशनल नोट भी लिखा। इस फोटो में वह अपनी दादी को गले लगाती नजर आ रही हैं। ध्वनि ने लिखा, 'मेरी सबसे प्यारी दादी, आई मिस यू, मुझे उम्मीद है कि आप किसी दिन किसी तरह वापस आएंगी और मैं आपके साथ बहुत सारा वक्त बिता पाऊंगी। साथ ही ढेर सारी बातें कर यादें बना पाऊंगी। आई एम सॉरी.... आई लव यू।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dhvani Bhanushali (@dhvanibhanushali22)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed