हाल ही में दुबई में एक कार्यक्रम के दौरान सलमान और प्रियंका साथ नज़र आये थे। पिछले महीने की बात करें तो प्रियंका सलमान के साथ नजदीकियां बढाती नज़र आईं हैं। जिसके बाद से यह खबरें शरू हो गयी कि सलमान की मौजूदा सफलता को प्रियंका भी भुनाना चाहती हैं। प्रियंका सलमान के साथ एक फिल्म करना चाहती हैं और इसके लिए वह उन्हें कोई भी डेट देने के लिए तैयार हैं। बात यहां तक उड़ी थी कि प्रियंका इस फिल्म के लिए अपनी मार्केट प्राइस से भी कम पैसे में काम करने के लिए तैयार हैं। अब प्रियंका ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं सलमान के साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं कर रही हूं। उन्होंने कहा कि 'जंजीर' के रीमेक और 'कृष 3' की शूटिंग के बाद वह बॉक्सर मैरी कोम की ज़िन्दगी पर बनने वाली फिल्म की शूटिंग करेंगी। ऐसे में उनके पास सलमान खान की फिल्म में काम करने के लिए वक्त नहीं।
हिमेश ने भी कभी बनाई थी विकी डोनर जैसी फिल्म
हिमेश रेशमिया ने कहा कि उन्होंने भी कभी 'विकी डोनर' जैसी फिल्म बनाई थी। उन्होंने कहा कि 2007 में मैने 'ए न्यू लव स्टोरी' नाम की फिल्म बनाई थी जिसकी कहानी लगभग 'विक्की डोनर' जैसी थी। लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। हिमेश ने बताया कि 'ए न्यू लव स्टोरी' वर्ष 2009 में रिलीज होने वाली थी। हिमेश ने कहा कि फिल्म रिलीज के पहले उनकी और टी सीरिज की कुछ अनबन हो गई थी, जिसके चलते यह फिल्म लटक गई। इस बात का फायदा जॉन अब्राहम को मिला। उन्होंने इसी से मिलती-जुलती फिल्म बना दी थी। हिमेश ने कहा कि मैं उस फिल्म में स्पर्म डोनर की भूमिका मैं ही निभा रहा था। हीमेश ने कहा कि मुझे हमेशा ही इस बात का अफसोस रहेगा कि एक अलग विषय पर बनी उनकी यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई
पंजाबी भाषा में फिल्म बनायेंगे अक्षय

अक्षय कुमार 'ओह माइ गॉड' के बाद एक मराठी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इसके बाद वह एक पंजाबी फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। 'पाजी इन ट्रबल' नाम की यह फिल्म पंजाबी भाषा में होगी। जिसमें अक्षय बतौर कलाकार नजर नहीं आयेंगे। बकौल अक्षय 'पाजी इन ट्रबल' में कॉमेडी के साथ एक्शन और ड्रामा भी होगा। इस फिल्म में पंजाब की खूबसूरत नजारों को भी दर्शाया जायेगा। फिलहाल फिल्म के लिए मुख्य किरदार के बारे में नहीं सोचा गया है। अक्षय ने साफ किया है कि वे इस फिल्म से किसी नये चेहरे को लांच करेंगे या फिर किसी ऐसे चेहरे को लेंगे जो पंजाब में काफी लोकप्रिय होगा। अक्षय ने कहा है कि उनकी कोशिश है कि वे अन्य रिजनल भाषाओं में भी फिल्में बनायें। चूंकि कम ही निर्देशक व निर्माता क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के बारे में सोचते हैं तो वे चाहते हैं कि वह कुछ अलग करें।
अब दो और दो पांच का रीमेक

अमिताभ बच्चन की फिल्मों के रीमेक का दौर खत्म ही नहीं हो रहा है। 'जंजीर', 'डॉन', 'सत्ते पे सत्ता' के बाद अब अमिताभ और शशि कपूर अभिनीत फिल्म 'दो और दो पांच' के भी रीमेक बनाने की घोषणा कर दी गयी है। खबर है कि शशि कपूर के किरदार के लिए अजय देवगन का नाम भी फाइनल कर लिया गया है। अनिल बोहरा ने इस फिल्म के राइट्स खरीद लिये हैं। पुरानी 'दो और दो पांच' फिल्म को राकेश कुमार निर्देशित ने किया था। इसके रीमेक को कौन निर्देशित करेगा यह साफ नहीं हो पाया है। हालांकि बोहरा की इच्छा है कि अजय के भाई अनिल देवगन फिल्म को निर्देशित करें। खबर तो यह भी मिल रही है कि 'बोल बच्चन' में अपनी जोड़ी का कमाल दिखा चुके अभिषेक बच्चन और अजय देवगन को इस फिल्म के रीमेक के लिए फाइनल किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब अभिषेक अपने पिता के किरदार को निभायेंगे।
एयरपोर्ट पर चमकीले अंतर्वस्त्र में दिखीं कैट

बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को अपने अंतर्वस्त्रों का प्रदर्शन करने में कोई हिचक नहीं होती है। ऐसी ड्रेस पहनकर उनकी मंशा शायद ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने की होती होगी। भले ही इसकी आलोचना हो या न हो पर इसकी परवाह इन अभिनेत्रियों को नहीं होती है। बहरहाल अब जिस अभिनेत्री ने अपने अंतर्वस्त्रों का प्रदर्शन सार्वजनिक जगह पर किया वह कोई और नहीं बल्कि कैटरीना कैफ हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दिल्ली आने वाली फ्लाइट पकड़ने के लिए कैटरीना जब पहुंची तो वहां कुछ फोटोग्राफरों ने कैटरीना को उनके काफी रिवीलिंग ड्रेस में अपने कैमरे में कैद कर लिया। कैटरीना ब्लैक शर्ट और चुस्त ब्लैक पैंट में काफी आकर्षक लग रही थीं लेकिन इस पहनावे में एक चीज थी जिसे कोई नजरअंदाज नहीं किया जा सकता था। कैटरीना ने काफी चमकीला अंतर्वस्त्र पहन रखा था जो बरबस ही सभी की निगाहों में आ गया। अब ऐसा कैटरीना ने जानबूझ कर किया या उनसे हो गया यह तो वही बात सकती हैं।