जानिए, शादी के लिए कैसा लड़का ढूंढ़ रही है अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा को लेकर मुझसे शादी करोगी, जैसे सपने देखने वाले हजारों नौजवानों को शायद यह खबर अच्छी न लगे। करिअर में लगातार नई ऊंचाइयां छू रही प्रियंका ने साफ कर दिया है कि कोई साधारण व्यक्ति उनका पति नहीं हो सकता।
प्रियंका के अनुसार दूल्हे को लेकर वह एक मुद्दे पर तो बिल्कुल स्पष्ट हैं कि उस आदर्श व्यक्ति को ‘अचीवर’ यानी जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने वाला होना पड़ेगा। प्रियंका ने यह राज अनुपम खेर के शो कुछ भी हो सकता है, पर खोला है।
अनुपम के शो यह नया सीजन दो अगस्त से कलर्स चैनल पर शुरू हो रहा है। शो के पहले एपिसोड में प्रियंका नजर आएंगी। अनुपम ने लाखों दिलों की धड़कन प्रियंका से उस व्यक्ति के बारे में जानने की कोशिश की जो उनके दिलों की धड़कन बढ़ा दे, जिसे वह आदर्श रूप में देख सकें।
चाहिए, बहादुर, हंसी-मजाक करने वाला और आकर्षक लड़का
प्रियंका ने शो में इस मुद्दे पर अपने दिल के राज खोले। प्रियंका ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं किसी अचीवर के साथ ही रह सकती हूं। मेरे लिए यह बहुत जरूरी है कि मैं जिसके साथ हूं जरूरत पड़ने पर उसकी तरफ देख सकूं।
प्रियंका ने कहा कि मैं खुद को कोई स्टार या आर्टिस्ट नहीं मानती। मुझे लगता है कि मैं खुद एक अचीवर हूं।’ प्रियंका ने आगे कहा, ‘आप कुछ भी दे दो मुझे, अगर मुझे पेंटिंग करनी है आपके वॉल के लिए तो मैं बड़े अच्छे से करके दे दूंगी।’
प्रियंका ने यह भी बताया कि उनका दिल जीतने वाले को उनके पिता के जैसा गुणी होना होगा यानी बहादुर, हंसी-मजाक करने वाला और आकर्षक। प्रियंका ने कहा कि कोई भी प्लान बना कर शादी नहीं कर सका।
उन्होंने कहा कि जब आपकी जिंदगी में कोई आ जाता है तब आपको उसके बारे में पता चलता है। प्रियंका ने कहा कि वह इस बात से सहमत नहीं हैं कि विवाह के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हीरोइन का करिअर खत्म हो जाता है।