फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra upset with anushka sharma

आखिर कौन बदनाम कर रहा है प्रियंका चोपड़ा को?

Fri, 22 Aug 2014 08:50 AM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra upset with anushka sharma

प्रियंका चोपड़ा का पूरा फोकस इन दिनों अपने कैरियर पर है। उन्होंने बहुत मेहनत से तरक्की की सीढ़ियां चढ़ी हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि इधर कुछ समय से उनके खिलाफ लोग सक्रिय हैं। पिछले दिनों उनकी जिंदगी पर फिल्म बनने की चर्चा थी, जिस पर प्रियंका ने अदालत की मदद से जीत पाई लेकिन अब एक नया मामला सामने आ गया है।

विज्ञापन


चर्चा है कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी को-स्टार अनुष्का शर्मा से बहुत नाराज हैं। ये दोनों निर्देशक जाया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में साथ काम कर रही हैं। परंतु कहा जा रहा है कि अनुष्का अपनी सीनियर ऐक्टर के खिलाफ लोगों से उल्टी-सीधी बातें कर रही हैं। यह बातें प्रियंका तक पहुंच चुकी हैं और वह अनुष्का से खफा हैं।
विज्ञापन

अनुष्का ने फैलाई अफवाह

priyanka chopra upset with anushka sharma

वैसे सब जानते हैं कि जब दो हीरोइनें एक फिल्म में हों तो उनके बीच हमेशा सब कुछ ठीक नहीं रहता। परंतु यह मामला थोड़ा अलग है। पता चला है कि अनुष्का शर्मा जब से स्पेन से शूटिंग करके मुंबई लौटी हैं तब सबको बता रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा कैसे फिल्म के एक हीरो के साथ वहां बहुत नजदीक हो गई थीं।

यह हीरो शादीशुदा है और प्रियंका इसके साथ पहले भी काम कर चुकी हैं। अब अगर इन बातों ने हवा पकड़ ली तो तय है कि हीरो के घर में खलबली मच जाएगी और इसे अपनी पत्नी को जवाब देना भारी पड़ेगा। परंतु फिलहाल तो प्रियंका अनुष्का से बातचीत बंद कर चुकी हैं।

जोया खुद भी थीं अफेयर में

priyanka chopra upset with anushka sharma

उल्लेखनीय है कि जोया की इस फिल्म में पूरी स्टारकास्ट और क्रू को एक जहाज पर रखा गया था और वहां खुद जोया के एक फिरंगी सहायक के नजदीक होने की खबरें आ रही थीं। पता चला है कि खुद अनुष्का के प्रेमी क्रिकेटर विराट तक उनके पीछे पीछे स्पेन पहुंच गए थे।

वहां इन दोनों ने जहाज से कुछ दिनों के लिए अलग होकर होटल में वक्त बिताया था। इसी प्रकार से फिल्म के एक अन्य हीरो रणवीर सिंह छुट्टी लेकर अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को स्पेन की गलियों में घुमाया था।

विज्ञापन

हो रहा है टकराव

priyanka chopra upset with anushka sharma

सूत्रों के अनुसार प्रियंका को अनुष्का की सच्चाई नहीं पता थी, लेकिन उनके कुछ करीबियों ने उन्हें बताया कि यह जूनियर ऐक्टर उनके बारे में क्या कुछ कह रही है। प्रियंका और अनुष्का पहली बार साथ काम कर रही हैं और जहाज पर शूटिंग के दौरान भी खबरें थीं कि दोनों अच्छी दोस्त नहीं हैं।

प्रियंका ने जब जहाज से अपने को-स्टार्स के साथ अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘सेल्फी’ पोस्ट की थीं तो उनमें से अनुष्का गायब थीं। सूत्रों के अनुसार प्रियंका ने पहले अनुष्का को अपनी जूनियर समझ कर बहुत सपोर्ट किया था।

इस अभिनेत्री ने उनके बारे में जब यहां वहां उल्टी-सीधी बातें कहनी शुरू की तो दूरियां बना लीं। अब अनुष्का की बातों में सच्चाई हो या न हो, लेकिन इतना जरूर है कि इन बातों ने अफवाहों का बाजार जरूर गर्म कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed