{"_id":"262153a9ff089b79c79f80cd32879d3a","slug":"priyanka-chopra-upset-these-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराश और हताश हो चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निराश और हताश हो चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा?
अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 21 Sep 2013 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निराश और हताश हैं। उनके ऐसा होने की वजह पूरी तरह से फिल्मी है।
विज्ञापन
'जंजीर' को मिली असफलता से प्रियंका चोपड़ा काफी दुखी हैं। एक क्लासिक फिल्म की रीमेक बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरह पिटेगी, किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
पीसी को पूरा भरोसा था कि बिग बी की पिछली रीमेक फिल्मों 'डॉन' और 'अग्निपथ' की तरह ही जंजीर भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यहां तक कि जंजीर के साथ ही रिलीज हुई उनकी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' ने बड़ी कमाई कर बाजी मार ली।
लेकिन पीसी उन लोगों में नहीं हैं, जो पीछे मुड़कर देखती हैं। उनका कहना है कि दुख को झटक कर आगे बढऩा ही जीवन है। अब प्रियंका की नजर अपनी आगामी दो फिल्मों 'कृष 3' और गुंडे पर है।
विज्ञापन
पीसी का यह भी कहना है कि हिट और फ्लॉप का चक्कर तो अदाकारों के साथ धूप और छांव की तरह रहता है। हां, जंजीर के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने यह सबक जरूर लिया है कि साल में एक फिल्म करने का फंडा खतरे से खाली नहीं होता। हाथ में चार-छह फिल्में हमेशा रहनी चाहिए।
विज्ञापन