पिता को लेकर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लिए गुरुवार का दिन बेहद भावुक करने वाला रहा क्योंकि आज उनके दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा का जन्मदिवस है। उनकी लाइफ में यह दिन बेहद खास जगह रखता है और इसको लेकर उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम एक वीडियो पोस्ट किया है।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने कैप्शन लिखा है, Dad. U r so missed. Happy birthday. Always and forever. अपने वीडियो के लिए उन्होंने माइकल बोल्टन का सुपरहिट गाने का सहारा लिया है। वीडियो में उनके पिता के युवा दिनों की तस्वीरें हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
Dad. U r so missed. Happy birthday. Always and forever.
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
प्रियंका चोपड़ा के करीबी बताते हैं कि वह अपने पिता के काफी करीब थीं। यहां तक उन्होंने अपने पिता को समर्पित एक टैटू बनवा रखा है, जिसमें लिखा है, Daddy's lil girl. 10 जून 2013 को उनका निधन हो गया वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। अशोक चोपड़ा डॉक्टर थे और 1997 में सेना से बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल रिटायर हुए थे।