फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra nitya menon shruti haasan giving Hindi dubbed version of Frozen 2 Elsa and Anna

आ गई लड़कियों की आयरनमैन एल्सा, प्रियंका चोपड़ा, नित्या मेनन और श्रुति हासन का मिला साथ

Wed, 13 Nov 2019 11:11 PM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 13 Nov 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra nitya menon shruti haasan giving Hindi dubbed version of Frozen 2 Elsa and Anna
Elsa - फोटो : amar ujala, mumbai
साहस, हौसला और इंसानी कमजोरियां। एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में आयरन मैन का किरदार ऐसा ही रहा है जिसे लोगों ने खूब प्यार किया और इस सुपरहीरो में उन्हें अपना ही अक्स नजर आया। अब अपनी अनूठी शक्तियों और झंझावातों भरे ऐसे ही एहसासों के साथ ही परदे पर आने को तैयार है सुपरशक्ति का किरदार, एल्सा। एल्सा एक ऐसा किरदार है जिसने डिजनी की पिछली फिल्म फ्रोजेन में कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। एनिमेशन फिल्मों में एल्सा को एक ऐसा किरदार माना जाता है जो साहस और हौसले की मिसाल है। एल्सा आज के बदलते दौर की आयरनमैन है।
विज्ञापन


जिन लोगों ने फ्रोजेन सीरीज की पहली फिल्म देखी है, वह जानते हैं कि एल्सा का किरदार एक ऐसी लड़की का है जिसके पास सुपर शक्तियां तो हैं लेकिन वह खुद पर ही भरोसा करने से कतराती है। इस बार फ्रोजेन 2 में वह इन चुनौतियों का फिर से सामना करने जा रही है और इस बार वह जिस रोमांचक यात्रा पर निकलने वाली है, वह उसे एक नए सुपरशक्ति हीरो के रूप में स्थापित करती है।
विज्ञापन


फिल्म फ्रोजेन 2 के निर्माण से जुड़े सूत्र बताते हैं कि एल्सा का किरदार इस बार इस खास तरीके से विकसित किया गया है कि इसमें दर्शकों को आयरनमैन की तमाम खासियतें दिखाई देंगी। आयरनमैन की तरह ही हर मुसीबत की घड़ी में लोग उसी पर भरोसा करते हैं। इस अनोखे किरदार को भारत लाने की तैयारी करीब करीब पूरी हो चुकी है। फिल्म 22 नवंबर को रिलीज हो रही है। और, भारतीय भाषाओं में रिलीज हो रही इस फिल्म में एल्सा की आवाज अलग अलग संस्करणों में बनेंगी मशहूर अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा. श्रुति हासन और नित्या मेनन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed