{"_id":"57aabd584f1c1b3a1cee4c4c","slug":"priyanka-chopra-is-all-set-to-judge-american-tv-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी तरह अमेरिका की हो जाएंगी प्रियंका चोपड़ा!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूरी तरह अमेरिका की हो जाएंगी प्रियंका चोपड़ा!
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
सीरियल क्वांटिको के बाद अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इसका दूसरा सीजन वह कर रही हैं और हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में भी वह अहम रोल में दिखेंगी। इनके बाद प्रियंका का नाम एक और अमेरिकी शो में दर्ज हो गया है। वह अमेरिकी रीयलिटी शो प्रोजेक्ट रनअवे में सेलेब्रिटी जज के रूप में नजर आएंगी।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट रनअवे का 15वां सीजन 15 सितंबर से शुरू हो रहा है। शो में फैशन डिजाइनर नए-नए अंदाज के कपड़े तैयार करते हैं और जज उन पर राय देते हैं। कमजोर प्रतियोगी एक-एक करके बाहर होते हैं। प्रियंका बॉलीवुड में अपने फैशन सेंस के बारे में भी लोकप्रिय हैं। ऐसे में सबको उम्मीद है कि वह इस शो में लोकप्रिय जज साबित होंगी।
विज्ञापन