फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra going to participate in oscar awards

ऑस्कर अवॉर्ड्स का हिस्सा बनेंगी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

Sun, 26 Feb 2017 09:11 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra going to participate in oscar awards
प्रियंका चोपड़ा और जैगर

इस साल ऑस्‍कर अवॉर्ड्स में भारतीय फिल्‍मों के लिए कोई ज्‍यादा बड़ी खबर भले ही न हो लेकिन एक बड़ी खबर ये है कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 89वें ऑस्‍कर अवॉर्ड्स का हिस्‍सा बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने दी है। प्रियंका ने इंग्लिश रॉक बैंड 'द रॉलिंग स्टोन्स' के प्रमुख जैगर के साथ खींची गई एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस खबर का खुलासा किया है। एयरपोर्ट पर ली गई इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा है, 'ऑस्कर हम यहां आ गये हैं। मिक जैगर। ला ला लैंड।'

विज्ञापन

प्रियंका ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन का दिया था अवॉर्ड

priyanka chopra going to participate in oscar awards
ऑस्कर अवॉर्ड्स में प्रियंका

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले साल पहली बार ऑस्कर अवॉर्ड्स का हिस्‍सा बनी थीं। तब उन्होंने अभिनेता लीव श्राइबर के साथ सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन के लिए एकेडमी अवॉर्ड दिया था। उस समय उन्होंने डिजाइनर जुहैर मुराद का डिजाइन किया गया सफेद रंग का खूबसूरत गाउन पहना था। प्रियंका की वो ड्रेस गूगल पर ऑस्‍कर में 7वीं सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाली ड्रेस बनी गई थी। फिलहाल हॉलीवुड सीरिज क्वांटिको के बाद प्रियंका अब फिल्म 'बेवॉच' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्‍म में वह ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ नजर आएंगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed