{"_id":"57a41cc84f1c1bc3762bab7d","slug":"priyanka-chopra-don-t-want-to-act-in-biopic","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसी और की जिंदगी को पर्दे पर नहीं जीना चाहती प्रियंका!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब किसी और की जिंदगी को पर्दे पर नहीं जीना चाहती प्रियंका!
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैरी कॉम में कड़ी मेहनत करने के बाद प्रियंका चोपड़ा के बायोपिक फिल्मों को लेकर इरादे बदल गए हैं। खबर है कि उन्हें पिछले दिनों वी आर फैमिली जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ पी.मल्होत्रा को एक बायोपिक के लिए इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सिद्धार्थ ने एक स्पोर्ट्स बायोपिक के लिए प्रियंका से संपर्क किया था मगर इन दिनों अमेरिकी टेलीविजन पर व्यस्त इस अभिनेत्री ने इंकार कर दिया। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि प्रियंका को लगता है कि बायोपिक के लिए ऐक्टर को समान्य फिल्म से काफी अधिक और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
समय भी बहुत लगता है। फिलहाल प्रियंका किसी एक फिल्म पर अधिक समय खर्च करने के मूड में नहीं हैं। क्वांटिको 2 की शूटिंग में व्यस्त प्रियंका ने बीते डेढ़ साल में कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है।
विज्ञापन