फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra can work in bhojpuri film as well, says mother

अब भोजपुरी फिल्मों में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा!

Mon, 30 May 2016 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra can work in bhojpuri film as well, says mother
प्रियंका चोपड़ा भले ही अभी अपनी हॉलीवुड फिल्म में मस्त हों, लगातार बॉलीवुड फिल्मों में परचम लहरा रही हूं लेकिन वो भोजपुरी फिल्में करने के लिए भी तैयार हैं। बल्कि हाल ही में उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी' में काम भी किया है।
विज्ञापन


हालांकि इस फिल्म में प्रियंका हीरोइन नहीं बल्कि निर्माता के तौर पर काम कर रही थीं। प्रियंका ने अपने बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तले इस फिल्म को बनाया है। उनकी कंपनी पहले भी पंजाबी और मराठी फिल्म बना चुकी है।
विज्ञापन


अब उम्मीद की जा सकती है कि प्रियंका बतौर हीरोइन भी भोजपुरी फिल्म में दिखेंगी। अगली स्लाइड में जानिए, ऐसा कब होगा।

तमिल-तेलेगू फिल्म करने के बाद भोजपुरी करेंगी प्रियंका?

Priyanka Chopra can work in bhojpuri film as well, says mother

मीडिया से बात करते हुए प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया। उनसे पूछा गया कि क्या भोजपुरी फिल्म में काम करेंगी तो उनका जवाब था,''अगर कोई अच्छए प्रोजेक्ट के साथ आता है, तो उसे क्षेत्रीय फिल्मों से भी कोई हर्ज नहीं है। उसने तमिल और तेलेगू फिल्में की हैं। लेकिन कोई ऐसी कहानी आनी चाहिए जो आगे चल कर अच्छी साबित हो।''

मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका क्षेत्र या सरहदों को परे रख कर अच्छा काम करने में विश्वास रखती हैं। प्रियंका खुद भी कह चुकी हैं कि वे किसी एक क्षेत्र की नहीं है। पूरे भारत या दुनिया में कही भी हों, वो अच्छा काम ही करेंगी।

प्रियंका की मां के इस बयान के बाद उम्मीद की जा सकती है कि अगर प्रियंका को कोई भोजपुरी फिल्म की कहानी पंसद आ गई तो वे इस दिशा में भी सोच सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed