फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   president pranav mukherjee watch pink with amitabh and tapsee

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने अभिताभ बच्चन और तापसी पन्नू के साथ देखी 'पिंक'

Sun, 26 Feb 2017 09:04 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
president pranav mukherjee watch pink with amitabh and tapsee

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ उनकी अभिनीत फिल्म 'पिंक' देखी। अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देखने के लिए 'पिंक' के सभी कलाकारों को राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया गया था।आपको बता दें कि पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'पिंक' को न सिर्फ दर्शकों से बल्कि इंडस्ट्री के सभी लोगों से बहुत तारीफें मिली थीं। 

विज्ञापन

अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने दी थी जानकारी

president pranav mukherjee watch pink with amitabh and tapsee
राष्ट्रपति से सम्मानित होतीं तापसी पन्नू

फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने राष्ट्रपति भवन में निमंत्रण की खुद ट्वीट कर लोगों को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि 'अंदाजा लगाइए कि महामहिम राष्ट्रपति के साथ आज कौन फिल्म देखने और डिनर करने जा रहा है?' वहीं अमिताभ बच्चन तापसी से एक दिन पहले अपने ब्लॉग पर इस बात की जानकारी दी थी। फिल्म 'पिंक' समाज में महिलाओं के साथ होने वाले खराब व्यवहार को उजागर करने वाली और महिलाओं के हक के लिए लड़ाई करने वाली फिल्म है।

इस फिल्म में अमिताभ और तापसी के साथ-साथ कीर्ति कुल्हरी, अंगद बेदी, ऐंड्रिया तारियांग और पियूष मिश्रा भी अहम किरदारों में नजर आए थे। फिल्म को सभी ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed