फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   president pranab mukherjee get emotional after watching movie poorna

इस फिल्म को देखने के बाद रो पड़े राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

Thu, 30 Mar 2017 09:44 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Thu, 30 Mar 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
president pranab mukherjee get emotional after watching movie poorna
प्रण्‍ाब

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हाल ही में एक ऐसी मूवी देखी जिसे देखकर वो रो पड़े। जी हां, ये फिल्म 13 साल की लड़की पूर्णा मालावत की जिंदगी पर आधारित है। पूर्णा माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की लड़की है।

विज्ञापन


उसका परिवार माली हालत से जूझ रहा है। बड़ी कठिनाई से उसने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की। एक्टर राहुल बोस ने पूर्णा की‌ जिंदगी पर बायोपिक बनाई और उसकी स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में रखी गई। यहीं पर फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया। क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म के पोस्टर को ट्वीट किया है।
विज्ञापन


इस फिल्म को राष्ट्रपति सहित कई नेतागण व पूर्णा के परिवार ने देखी। फिल्म देखने के बाद सभी की आंखों में आंसू दिखे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यह बायोपिक देखी और इस बात की खुशी जताई कि पूर्णा की इस आत्मकथा से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही दुनिया की हर महिला को अपना सपना पूरा करने का प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस फिल्म को देखने के बाद रो पड़े राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

president pranab mukherjee get emotional after watching movie poorna
प्रण्‍ाब

फिल्म के बारे में राहुल बोस कहते हैं, 'मैं आपको यह नहीं बता सकता कि राष्ट्रपति जी फिल्म देखने के बाद रोए या क्या किया लेकिन यह जरूर बता सकता हूं कि फिल्म देखने के बाद उन्होंने हमसे काफी देर तक इस विषय पर बात की और फिल्म के बारे में बहुत सी अच्छी-अच्छी बातें भी कहीं।'

इस फिल्म को लेकर राहुल बोस ने दर्शकों से कहा है, ‘मेरा वादा है कि जो भी इस फिल्म को देखेगा वो रोएगा ही, और अगर ऐसा नहीं हुआ तो मै उसका पैसा वापस कर दूंगा।' ये फिल्म 31 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में ‘पूर्णा’ की भूमिका अदिति इनामदार ने निभाई है, फिल्म में राहुल ने भी एक बेहद अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed