प्रीति जिंटा ने ऑस्ट्रेलिया में 'सोल्जर' के आउटडोर शूट को किया याद, बॉबी देओल के हनीमून का बताया एक किस्सा
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने अपनी फिल्म 'सोल्जर' के पहले ऑउटडोर शूट को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इसी के साथ प्रीति ने बॉबी देओल का एक खास बात पर शुक्रिया अदा किया है।
विस्तार
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपनी पुरानी फिल्म 'सोल्जर' के सह-कलाकार बॉबी देओल के साथ पुरानी यादों को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने फिल्म के कुछ खास सींस का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। साथ ही उस दौरान की एक खास बात भी बताई।
प्रीति जिंटा का पोस्ट
1998 में रिलीज हुई प्रीति की डेब्यू फिल्म 'सोल्जर' है। इसी फिल्म का एक खास वीडियो प्रीति ने एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला आउटडोर शूट बॉबी की वजह से बहुत यादगार और मजेदार बना। इसके लिए उन्होंने बॉबी का शुक्रिया अदा किया।
Look Bobby D what I found ….. Forever grateful to you for making my first outdoor shoot so memorable and so much fun in Australia❤️
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) May 6, 2026
PS- I loved being the third wheel on your honey moon 😂😂😂 #Ting #Soldier #Friendsforever #Throwback pic.twitter.com/KQijuhDC3S
प्रीति ने मजाक में यह भी लिखा कि बॉबी और उनकी पत्नी तान्या के हनीमून में वे तीसरे पहिये की तरह शामिल थीं। प्रीति ने लिखा, 'बॉबी- आपके हनीमून में तीसरा पहिया बनकर मुझे बहुत मजा आया। आप दोनों न सिर्फ एक-दूसरे के लिए बने हैं, बल्कि सबसे प्यारे कपल भी हैं।' इस वीडियो में फिल्म 'सोल्जर' का गाना ‘मेहफिल में बार बार’ बैकग्राउंड में बज रहा है, जोकि गायक कुमार सानू और अलका ने गाया है।
कब रिलीज हुई थी 'सोल्जर'
फिल्म 'सोल्जर' में बॉबी देओल और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। 'सोल्जर' (Soldier) 20 नवंबर 1998 को भारत में रिलीज हुई थी। अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी।
यह भी पढ़ें: 'राजा शिवाजी' को लेकर रितेश देशमुख ने किए कई खुलासे, सलमान के अलावा इन स्टार्स ने फिल्म के लिए किया बड़ा काम