भारी तनाव के बाद प्रीति जिंटा ने परिवार के साथ मनाई होली, पोस्ट कर जताई खुशी; फॉलोअर्स को भेजा ‘लव एंड लाइट’
Preity Zinta: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपने एक मुश्किल ट्रैवल अनुभव के बारे में खुलकर बात की।
विस्तार
प्रीति जिंटा ने बताया कि विदेश से लौटते समय उनका सफर काफी तनावभरा रहा, खासकर मौजूदा पश्चिम एशिया के संघर्ष के बीच। हालांकि मुंबई सुरक्षित लौटने के बाद उन्होंने राहत महसूस की और अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली का त्योहार मनाया।
सेलिब्रेशन की शेयर की तस्वीरें
प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी होली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं। तस्वीरों में वह अपने करीबियों के साथ रंगों के बीच खुश नजर आ रही हैं। लंबे और थकाने वाले सफर के बाद घर लौटकर त्योहार मनाते हुए उनके चेहरे पर सुकून और खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन विज्ञापन
अपने पोस्ट के कैप्शन में प्रीति ने लिखा कि वह दुनिया के दूसरे छोर से एक बहुत तनावभरी यात्रा के बाद मुंबई सुरक्षित लौटने के लिए बेहद आभारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि वह सुरक्षित घर पहुंचकर अपनों के साथ होली मना सकीं। साथ ही उन्होंने दुनिया भर में मुश्किल हालात का सामना कर रहे लोगों के लिए प्रार्थना भी की।
फॉलोअर्स को भेजा ‘लव एंड लाइट’
प्रीति ने लिखा कि पिछले कुछ हफ्ते दुनिया भर के लोगों के लिए काफी कठिन रहे हैं और उनका दिल उन लोगों के लिए दुआ करता है जो अपने परिवार से दूर हैं या जिन्हें सुरक्षा, खाना, प्यार और सहारे की जरूरत है।
उन्होंने ईश्वर से सभी की रक्षा करने की प्रार्थना की और सभी भारतीयों व होली मनाने वाले लोगों को शुभकामनाएं देते हुए अपने फॉलोअर्स को ‘लव एंड लाइट’ भेजा।
A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)
वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म ‘लाहोर 1947’ में नजर आएंगी, जो 13 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यू सिंह और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।