फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pregnant Athiya Shetty Heading To Perth Attend Husband Cricketer KL Rahul Upcoming Test Series

Athiya Shetty: प्रेग्नेंट होने के बावजूद भी पति को सपोर्ट कर रहीं अथिया, टेस्ट मैच देखने निकलीं ऑस्ट्रेलिया

Tue, 19 Nov 2024 11:51 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 19 Nov 2024 11:51 AM IST
सार

कुछ दिनों पहले ही अथिया शेट्टी ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। वह अपने क्रिकेटर पति के एल राहुल को सपोर्ट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं। 
 

विज्ञापन
Pregnant Athiya Shetty Heading To Perth Attend Husband Cricketer KL Rahul Upcoming Test Series
अथिया शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम-@athiyashetty

विस्तार

अथिया शेट्टी की जिंदगी इन दिनों खुशियों से भरी हुई है। उनके घर में कुछ महीनों बाद एक नन्हा मेहमान आएगा। अथिया के पति और क्रिकेटर के एल राहुल भी इस खुशी को पाकर फूले नहीं समा रहे हैं। इंडस्ट्री में अथिया के दोस्त भी और उनका परिवार इस खुशखबरी को सुनकर बहुत ही उत्साहित है। वह ज्यादा से ज्यादा समय अथिया के साथ बिताना चाहते हैं। लेकिन इन दिनों वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एक क्रिकेट सीरीज में भाग लेने के लिए गए हुए। ऐसे में अथिया भी उनके पीछे पीछे ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं। 

विज्ञापन

Pregnant Athiya Shetty Heading To Perth Attend Husband Cricketer KL Rahul Upcoming Test Series
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : इंस्टाग्राम

क्रिकेटर पति को सपोर्ट देना चाहती हैं 
अथिया शेट्टी को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट लेते देखा गया। पैपराजी ने एयपोर्ट पर उनकी तस्वीरें खींचीं। भारतीय पहनावे में अथिया को एयपोर्ट पर देखा। अभी उनका बेबी बंप नजर नहीं आ रहा है लेकिन प्रेग्नेंसी ग्लो जरूर नजर आने लगा है। अथिया का प्रेग्नेंसी में यूं ऑस्ट्रेलिया जाना और केएल राहुल को सपोर्ट करना बताता है कि वह एक अच्छी पत्नी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अथिया चाहती हैं केएल के साथ समय बिताना
अथिया पति केएल राहुल को सिर्फ सपोर्ट करने के लिए नहीं जा रही है। ऐसा करके वह अपने प्रेग्नेंसी फेज में उनका साथ भी चाहती हैं। एक पति और पत्नी अगर प्रेग्नेंसी के दौरान साथ रहें तो होने वाले बच्चे पर अच्छा असर पड़ता है। यही कारण है कि अथिया ज्यादा से ज्यादा समय अपने पति के साथ बिताना चाहती हैं। 

विज्ञापन

काम में भी व्यस्त हैं अथिया 
अथिया प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्में तो नहीं कर रही हैं लेकिन वह एड फिल्म्स जरूर शूट करती रहती हैं। इस तरह से वह प्रेग्नेंसी के दौरान भी काफी एक्टिव हैं। अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी अथिया शेट्टी पोस्ट और वीडियो डालती रहती हैं। इसके अलावा वह अपने माता पिता के साथ भी कई इंवेट्स में नजर आती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed