फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dedh Beegha Zameen: प्रतीक गांधी की 'डेढ़ बीघा जमीन' का ट्रेलर जारी, सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

Thu, 23 May 2024 06:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 23 May 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
Pratik Gandhi Dedh Bigha Zameen trailer released, film will be released directly on OTT
डेढ़ बीघा जमीन - फोटो : यूट्यब

प्रतीक गांधी और खुशाली कुमार अभिनीत डेढ़ बीघा जमीन का आधिकारिक ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है। फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम की जा सकेगी। फिल्म में जमीन के एक टुकड़े पर अपना स्वामित्व साबित करने के लिए प्रशासन के खिलाफ एक व्यक्ति की लड़ाई को दिखाने की कोशिश की गई है। 


Shruti Haasan: जुदा हुईं श्रुति हासन-शांतनु हजारिका की राहें, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर की ब्रेकअप की पुष्टि

Pratik Gandhi Dedh Bigha Zameen trailer released, film will be released directly on OTT
डेढ़ बीघा जमीन - फोटो : यूट्यब
फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है। प्रतीक और खुशाली दोनों ही अपने-अपने किरदार में सहज नजर आ रहे हैं। इस ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म से फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर जारी करते हुए जियो सिनेमा के एक्स हैंडल से लिखा गया, "कभी-कभी गलत चीज को हराने से ज्यादा महत्वपूर्ण उसके खिलाफ खड़ा होना होता है। चलिए एक आवाज उठाते हैं।"
Pratik Gandhi Dedh Bigha Zameen trailer released, film will be released directly on OTT
डेढ़ बीघा जमीन - फोटो : यूट्यब

ट्रेलर की शुरुआत प्रतीक गांधी के आवाज से होती है, इसमें वे कहते हैं, “किसी भी भाई के लिए इससे बड़ा क्या होगा कि उसकी बहन को अच्छा ससुराल मिले।” इसके आगे प्रतीक अपनी बहन के लिए एक व्यक्ति से दहेज देने की बात करते नजर आते हैं। वहीं, ट्रेलर में आगे प्रतीक बहन के ससुराल वालों के लिए दहेज की व्यवस्था करने की जद्दोजहद में नजर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratik Gandhi Dedh Bigha Zameen trailer released, film will be released directly on OTT
डेढ़ बीघा जमीन - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को सकारात्मक रिस्पॉन्स मिला है। बहुत से यूजर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, "आप सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने उन्हें इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
Pratik Gandhi Dedh Bigha Zameen trailer released, film will be released directly on OTT
डेढ़ बीघा जमीन - फोटो : यूट्यब

प्रतीक को पर्दे पर आखिरी बार फिल्म दो और दो प्यार में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ विद्या बालन और इलियाना डिक्रूज भी नजर आई थीं। अच्छी कहानी के बाद भी यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना सकी थी। फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी, जिसकी वजह से इसे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप घोषित किया गया था।
Krishna Shroff: 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा बन खुश हैं कृष्णा, बोलीं- यह शो मेरे व्यक्तित्व को निखारेगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed