फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prashanth Neels horror film 418 now will release in four language faced censor heat

418: प्रशांत नील की फिल्म के ट्रेलर ने बदला खेल, अब चार भाषाओं में होगी रिलीज; दुनियाभर के दर्शक लेंगे आनंद

Thu, 22 Oct 2026 01:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 22 Oct 2026 01:58 PM IST
सार

  • प्रशांत नील एक हॉरर फिल्म ला रहे हैं।
  • यह फिल्म पहले एक भाषा में रिलीज होने वाली।
  • अब यह चार भाषाओं में रिलीज होगी। जानिए मेकर्स ने ऐसा फैसला क्यों लिया।

विज्ञापन
Prashanth Neels horror film 418 now will release in four language faced censor heat
418, प्रशांत नील - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'केजीएफ' और 'सालार' के निर्देशक प्रशांत नील तेलुगु हॉरर थ्रिलर '418' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 23 अक्तूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म चार भाषाओं में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर और स्पेशल स्क्रीनिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos

ओरिजिनल रिलीज प्लान से आगे बढ़ी फिल्म?
कीर्तन नादगौड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिलचस्प है क्योंकि यह अपने ओरिजिनल रिलीज प्लान से आगे बढ़ गई है। इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने वाली मैथरी मूवी मेकर्स ने शुरू में इसे तेलुगु में रिलीज करने का प्लान बनाया था। हालांकि फिल्म को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स अब इसे तेलुगु, कन्नड़, तमिल और हिंदी में रिलीज करने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Prashanth Neels horror film 418 now will release in four language faced censor heat
418 - फोटो : यूट्यूब
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म एक बिल्डिंग के रूम नंबर 418 के राज के इर्द-गिर्द घूमती है। यह कमरा 15 वर्षों से सील है। इसका मुख्य किरदार सूर्य राज वीरबथिनी ने निभाया है। वह असलियत और वहम में फर्क करने की कोशिश करता है। जब बिल्डिंग फिर से खोली जाती है, तो ध्यान उस रहस्यमयी कमरे की ओर जाता है, जहां एक गहरा राज छिपा हुआ लगता है। देविका के आने से कहानी में बेचैनी पैदा होती है। चैत्र अचार ने देविका का रोल किया है।

रामायण: 12 साल पहले एआर रहमान को लेकर हुई थी भविष्यवाणी, संगीतकार ने सुनाया किस्सा; सबके सामने पढ़ा ईमेल

विज्ञापन

फैंस से क्यों मिला अच्छा रिस्पॉन्स?
एक सीलबंद बिल्डिंग, एक रहस्यमयी कमरे और हीरो की साइकोलॉजिकल उलझन के आस-पास बनी यह कहानी दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है कि वे कोई हॉरर कहानी देख रहे हैं या कोई साइकोलॉजिकल थ्रिलर। ये चीजें ट्रेलर में दिखाई गई हैं, जो फैंस को उत्साहित करती हैं। इस वजह से इसे फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

Prashanth Neels horror film 418 now will release in four language faced censor heat
418 - फोटो : यूट्यूब
आसान नहीं रहा फिल्म का सफर
  • हालांकि बड़े पर्दे तक फिल्म का सफर आसान नहीं रहा है। 
  • मैथ्री मूवी मेकर्स ने शुरू में फिल्म '418' को 31 जुलाई को रिलीज करने का प्लान बनाया था। 
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर सर्टिफिकेशन प्रोसेस के दौरान फिल्म को ऑब्जेक्शन का सामना करना पड़ा। 
  • बाद में इसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजा गया। 
  • सर्टिफिकेशन प्रोसेस से जुड़ी रिपोर्ट्स ने फिल्म पर और ध्यान खींचा। 

फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट
A सर्टिफिकेट मिलने के बाद, फिल्म को 18 सितंबर के लिए रीशेड्यूल किया गया। हालांकि, 15 सितंबर को, मैथ्री मूवी मेकर्स ने एक और पोस्टपोनमेंट की घोषणा की, जिसमें कहा गया कि वे फिल्म को देश भर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए कई भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। 

Prashanth Neels horror film 418 now will release in four language faced censor heat
418 - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर ने बदला खेल
11 सितंबर को तेलुगु ट्रेलर के बाद, 5 अक्टूबर को ट्रेलर के हिंदी, तमिल और कन्नड़ वर्शन रिलीज किए गए। इस मल्टी-लैंग्वेज रोलआउट ने '418' के लिए अपने ओरिजिनल तेलुगु-भाषी मार्केट से बाहर के ऑडियंस तक पहुंचने की शुरुआत की। फिल्म का सफर दिखाता है कि कैसे एक ट्रेलर सिर्फ एक प्रमोशनल टूल से कहीं ज्यादा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed