HanuMan: 'हनुमान' की रिलीज के बाद बुरी तरह ट्रोल हुए 'आदिपुरुष' के निर्देशक, यूजर्स ने जताया ओम राउत पर गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशांत वर्मा की फिल्म 'हनुमान' आज रिलीज हो चुकी है। समीक्षकों से इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों को भी फिल्म पसंद आ रही है। फिल्म देखने के लिए लोग समूह में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। थिएटर में 'जय श्रीराम' और 'जय बोलो हनुमान की' जैसे नारे लग रहे हैं। एक तरफ तेजा सज्जा की फिल्म धमाल कर रही है, इसी बीच अचानक सोशल मीडिया पर यूजर्स 'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत को ट्रोल कर रहे हैं।
ओम राउत की क्लास लगा रहे नेटिजन्स
बीते वर्ष ओम राउत के निर्देशन में फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज हुई। इसमें प्रभास श्रीराम और कृति सेनन माता सीता के रोल में नजर आईं। भारी-भरकम बजट के साथ तैयार हुई 'आदिपुरुष' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। फिल्म के कुछ विवादित डायलॉग पर दर्शकों का जमकर गुस्सा फूटा और आखिर मेकर्स को डायलॉग में बदलाव करना पड़ा था। अब जब 'हनुमान' रिलीज हुई है तो एक बार फिर 'आदिपुरुष' पर चर्चा तेज हो गई है।
Prabhas to Om Raut after watching #HanumanMovie 😂🤣😆 pic.twitter.com/a3cQmMswcx
— 𝒟𝒾𝓋𝓎𝒶 (@Divya_Mudunuri) January 12, 2024
'आदिपुरुष' ने किरकिरा कर दिया था दर्शकों का मजा
दर्शक 'हनुमान' के निर्देशन, अभिनय, एक्शन की खूब तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में वे रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' की आलोचना कर रहे हैं। इस सिलसिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिसमें यूजर्स ओम राउत की आलोचना कर रहे हैं। अधिकांश का कहना है कि 'हनुमान' जैसी बहुत कम बजट की फिल्म में ज्यादा बेहतर और रचनात्मक तरीके से वीएफएक्स दिखाए गए हैं, जबकि मेगा बजट की 'आदिपुरुष' विजुअल्स के मामले में कहीं नहीं टिक पाई।
what @PrasanthVarma achieved with this budget 🙏🏻🙏🏻 Rey @omraut ga em thisav ra 600c to Thu 🤐
— Aegon (@saisrinivas789) January 12, 2024
the conviction in which he portrayed Hanuman is too good 👌🏻🔥. Second half felt a little dragged
Last 20 mins 🔥. The overlay shots of hanuman and Ram are just awesome 🙌 #Hanuman pic.twitter.com/Q8l1GMbsQx
कल्पना और पौराणिक कथाओं का संगम है 'हनुमान'
गौरतलब है कि ‘आदिपुरुष’ को 600 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था। इसके डायलॉग मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे थे। वहीं, 'हनुमान' का बजट 'आदिपुरुष' के मुकाबले पांच फीसदी भी नहीं है, फिर भी फिल्म कमाल कर रही है। फिल्म के निर्देशक प्रशांत वर्मा का कहना है कि ये फिल्म कल्पना और पौराणिक कथाओं का संगम है।