फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prakash Raj reaction on tejas actress Kangana Ranaut social media post actor said Please wait

Tejas: 'प्रतीक्षा करें 2014 में मिली है आजादी', तेजस की घटती कमाई पर कंगना की साझा वीडियो पर प्रकाश राज का तंज

Sun, 29 Oct 2023 03:45 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 29 Oct 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
Prakash Raj reaction on tejas actress Kangana Ranaut social media post actor said Please wait
प्रकाश राज, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'तेजस' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। अभिनेत्री ने फिल्म की कम कमाई को देखते हुए दर्शकों से सिनेमाघरों में जाकर 'तेजस' देखने की अपील की है। वहीं, अब कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सिनेमाघरों में कम दर्शकों की संख्या पर बात की, जिस पर साउथ अभिनेता प्रकाश राज ने अपनी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन


कंगना की पोस्ट पर प्रकाश राज
अभिनेता प्रकाश राज अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता अक्सर कंगना रणौत के साथ भिड़ते देखे जाते हैं। एक बार फिर प्रकाश राज ने अभिनेत्री के पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। कंगना रणौत की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता प्रकाश राज ने कहा, 'भारत को अभी हाल ही में 2014 में आजादी मिली है। कृपया प्रतीक्षा करें। आपकी फिल्म में तेजी आएगी।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Vikram: साउथ एक्टर विक्रम ने अपनी नई फिल्म का किया एलान, एसयू अरुण कुमार के साथ चियान 62 में नजर आएंगे अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन


कम दर्शकों की संख्या पर कंगना ने कही यह बात 
कंगना रणौत की वीडियो की बात करें तो अभिनेत्री ने बीते दिन एक्स पर यह वीडियो फैंस के साथ साझा की। अभिनेत्री ने वीडियो में कहा, 'दोस्तों, मेरी फिल्म तेजस कल सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जिसने भी यह फिल्म देखी है वो हमें खूब सराहना और आशीर्वाद दे रहा है, लेकिन दोस्तों कोविड 19 के बाद हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से उबर नहीं पाई है। 99% फिल्मों को दर्शक मौका ही नहीं देते। मैं जानती हूं कि आज के जमाने में हर किसी के पास मोबाइल फोन और घर में टीवी है, लेकिन आप सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखें और परिवार और दोस्तों के साथ आनंद लें है। अगर आपको उरी, मैरी कॉम और नीरजा पसंद है, तो आपको तेजस भी पसंद आएगी।'

यह कलाकार आए नजर
बता दें कि फिल्म तेजस एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित में कंगना रणौत मुख्य भूमिका में हैं। कंगना रणौत के अलावा अंशुल चौहान और वरुण मित्रा भी नजर आएं। इस फिल्म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

यह भी पढ़ें: Kriti sanon: कृति ने महिला और पुरुष प्रधान फिल्मों को लेकर दी अपनी राय, बताया क्यों है दोनों की कमाई में फर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed