फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chiyaan Vikram Announces his 62th film with SU Arun Kumar with an announcement video see viral post

Vikram: साउथ एक्टर विक्रम ने अपनी नई फिल्म का किया एलान, एसयू अरुण कुमार के साथ चियान 62 में नजर आएंगे अभिनेता

Sun, 29 Oct 2023 01:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 29 Oct 2023 01:33 PM IST
सार

'आई', 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1', 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 2' और 'अपरिचित' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले चियान विक्रम ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
Chiyaan Vikram Announces his 62th film with SU Arun Kumar with an announcement video see viral post
चियान विक्रम - फोटो : File pic

विस्तार

अपने अभिनय के दम पर पहचान बनाने वाले अभिनेता चियान विक्रम साउथ से लेकर हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच मशहूर हैं। अभिनेता की फिल्मों का दर्शक इंतजार करते हैं। जहां कुछ समय पहले तक वह अपनी 'कोबरा' और 'पोन्नियिन सेलवन' जैसी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे, वहीं हाल ही में अभिनेता ने अपने फैंस को एक और तोहफा दे दिया है। दरअसल, चियान विक्रम ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है।   

विज्ञापन

विक्रम ने किया नई फिल्म का एलान
'आई', 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1', 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 2' और 'अपरिचित' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले चियान विक्रम ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। यह तमिल सुपरस्टार की 62वीं फिल्म होगी, जिसे फिलहाल 'चियान 62' नाम दिया गया है। चियान विक्रम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक फिल्म का निर्देशन एसयू अरुण कुमार करेंगे। फिल्म का एलान करने के लिए चियान विक्रम ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। 
विज्ञापन

Temptation Island India: शफक नाज से मेकर्स ने किया संपर्क, मौनी-करण के शो का हिस्सा बनेंगी अभिनेत्री?
विज्ञापन
विज्ञापन


एलान करते हुए रोमांचित महसूस कर रहे हैं विक्रम
विक्रम ने अपने एक्स अकाउंट पर 'चियान 62' को एलान करने के लिए एक वीडियो साझा किया, जिसके साथ उन्होंने इससे जुड़ी प्रारंभिक जानकारी भी साझा की। विक्रम ने लिखा, 'एसयू अरुण कुमार, जीवी  प्रकाश और एचआर पिक्चर्स जैसे प्रतिभावान लोगों के साथ अपनी आगामी फिल्म के घोषणा वीडियो को साझा करते हुए रोमांचित महसूस कर रहा हूं...।' मेकर्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। वीडियो की शुरुआत में गनशॉट की आवाज आती है और फिर एक महिला को पुलिस स्टेशन में इधर-उधर कंप्लेंट करने की कोशिश करते हुए दिखाया जाता है। फिर विक्रम की एंट्री होती है, जो काफी रोबदार ढंग से पुलिस स्टेशन से निकल जाते है।



विक्रम का वर्कफ्रंट
विक्रम के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' के दोनों पार्ट में देखा गया था। वह अगली बार एक्शन फिल्म 'ध्रुव नाचथिरम: चैप्टर वन - युद्ध कांडम' में दिखाई देंगे, जो 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही अभिनेता निर्देशक पा रंजीत की फिल्म 'थंगलान' की रिलीज का भी इंतजार कर रहे है। यह फिल्म 26 जनवरी 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Karan Johar: ऐ दिल है मुश्किल के लिए करण जौहर की पहली पसंद नहीं थे शाहरुख खान, फिर यूं हुई किंग खान की एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed