फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prakash Jha is director known for his political films Happy Birthday known for his films Gangaajal Raajneeti

Prakash Jha Birthday: अपनी फिल्मों से संवारा अजय देवगन का करियर, निर्देशक नहीं बल्कि पेंटर बनने की थी चाहत

Thu, 27 Feb 2025 08:45 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 27 Feb 2025 08:45 AM IST
सार

Prakash Jha Happy Birthday: बॉलीवुड के टॉप फिल्ममेकर्स में से एक प्रकाश झा 'अपहरण', 'गंगाजल' और 'राजनीति' जैसी शानदार फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं। बिहार के एक पंडित परिवार से इंडस्ट्री के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया है। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़े कई अनसुने किस्से।
 

विज्ञापन
Prakash Jha is director known for his political films Happy Birthday known for his films Gangaajal Raajneeti
प्रकाश झा का आज है जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

बिहार के बेतिया में जन्मे प्रकाश झा बॉलीवुड के टॉप निर्माता-निर्देशक हैं, जिन्हें 'अपहरण', 'गंगाजल' और 'राजनीति' जैसी कई शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्मों के अलावा प्रसिद्ध टीवी शो 'हिप हिप हुर्रे', 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने' के अलावा हिट वेब सीरीज 'आश्रम' भी प्रकाश राज की ही देन है। आज 27 फरवरी को प्रकाश राज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं कि प्रकाश झा के बारे में दिलचस्प बातें।
विज्ञापन

 

प्रकाश झा का जन्म
प्रकाश झा का जन्म बिहार के बेतिया जिले में एक पंडित और किसान परिवार में हुआ था। छोटे में प्रकाश एक पेंटर बनने का सपना देखा करते थे। इसी सपने को पूरा करने के लिए प्रकाश ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में बैचलर की पढ़ाई छोड़ दी थी और पहुंच गए मुंबई के बेस्ट कॉलेज में से एक जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स। लेकिन उनकी किसमत को कुछ और ही मंजूर था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री से की करियर की शुरुआत
प्रकाश झा ने 1973 में पूणा इंस्टिट्यूड जॉइन किया था। उस समय प्रकाश को गोवा की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने की जिम्मेदारी मिली और यही से उनकी जिंदगी की नई शुरुआत हुई।
 
विज्ञापन

कैसे लिया फिल्म बनाने का फैसला
जब प्रकाश जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स में एडमिशन लेने मुंबई आए थे तब इसी बीच उन्हें फिल्म 'धर्मा' की शूटिंग देखने का मौका मिला। इस फिल्म में रेखा, नवीन निश्चल और प्राण जैसे कलाकार थे। उन्होंने कहा- सुबह से रात तक ये शूटिंग देखने के बाद लगा कि ये सबसे बढ़िया काम है, जिंदगी में यही कर लिया जाए तो अच्छा रहेगा। फिल्म के निर्देशक चांद साहब थे। इसी फिल्म के लिए 3-4 दिन तक प्रकाश ने बतौर असिस्टेंट काम किया। फिल्म की शूटिंग के खत्म होते ही प्रकाश ने डिसाइड किया की वह अब निर्देशक ही बनेंगे।
 

अजय देवगन के साथ कई फिल्में कीं
प्रकाश झा ने साल 2003 में अजय देवगन को लेकर फिल्म बनाई ‘गंगाजल’। इस फिल्म में अजय को इस अंदाज में पेश किया कि ना सिर्फ फिल्म सुपरहिट हुई बल्कि अजय की एक्टिंग को भी नया आयाम मिला। प्रकाश झा की ‘अपहरण’ को भला कौन भूल सकता है। बिहार के अपहरण कांड पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन और प्रकाश झा की जोड़ी ने एक बार फिल्म कमाल कर दिया। इस फिल्म में अजय के साथ-साथ नाना पाटेकर और यशपाल शर्मा के एक्टिंग की भी तारीफ हुई। इसके अलावा प्रकाश ने साल 2010 में ‘राजनीति’ फिल्म बनाई। 2013 में अजय देवगन और करीना कपूर को लेकर बनाई फिल्म ‘सत्याग्रह’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। 

Prakash Jha is director known for his political films Happy Birthday known for his films Gangaajal Raajneeti
प्रकाश झा की इन फिल्मों को मिला नेशनल अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रकाश झा की इन फिल्मों को मिला नेशनल अवॉर्ड
1984 में आई 'फेसेस आफ्टर द स्टॉर्म' को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। वहीं 1985 में आई फिल्म 'दामुल' को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। 1987 में आई 'कुडियाट्टम' को बेस्ट आर्ट्स-कल्चरल फिल्म का अवॉर्ड मिला। 1988 में फिल्म 'परिनति' को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का नेशनल अवॉर्ड मिला।  1988 में 'लुकिंग बैक' को बेस्ट इंडस्ट्रियल डॉक्यूमेंट्री का नेशनल अवॉर्ड मिला। 2002 में 'सोनल' को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। 2004 में 'गंगाजल' को बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यूज के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और 2006 में 'अपहरण' को बेस्ट फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट स्क्रीनप्ले का नेशनल अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed