Radhe Shyam 'राधेश्याम' की रिलीज डेट का एलान, मार्च में दर्शकों को एंटरटेन करेगी प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट टल गई थी। हालांकि अब हालात सामान्य होते देख मेकर्स नई रिलीज डेट की घोषणा कर रहे हैं।
विस्तार
अभिनेत्री ने साझा किया पोस्टर
अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने फिल्म का नया पोस्टर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "यह रोमांचक प्रेम कहानी 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" 1970 के दशक की इस कहानी "राधे श्याम" में प्रभास विक्रमादित्य का रोल प्ले करेंगे, जिसे पूजा हेगड़े द्वारा निभाई गई 'प्रेरणा' नाम की लड़की से प्यार हो जाता है।
The enthralling love story has a new release date! #RadheShyam in cinemas on 11th March! 🚢💕#RadheShyamOnMarch11#Prabhas @hegdepooja @director_radhaa @UV_Creations #BhushanKumar @TSeries @GopiKrishnaMvs @AAFilmsIndia @RadheShyamFilm pic.twitter.com/6rutrZcJoD
— Pooja Hegde (@hegdepooja) February 2, 2022
सिर्फ सिनेमाघरों में होगी रिलीज
इसकी रिलीज डेट की घोषणा से एक हफ्ते पहले ही फिल्म के निर्देशक राधा कृष्ण कुमार ने फैंस को आश्वासन दिया था कि उनकी फिल्म 'सिर्फ सिनेमाघरों ' में ही रिलीज की जाएगी। दरअसल कोरोना महामारी के कारण रिलीज में हुई के देरी के कारण, अफवाहें फैल रही थीं कि निर्माता इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी में हैं।