{"_id":"6541d1a4c7479d648c080354","slug":"prabhas-not-dating-anushka-shetty-ready-to-settle-down-but-facing-these-challenges-in-his-marriage-plans-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prabhas: अनुष्का शेट्टी और प्रभास की शादी कराना चाहते हैं घरवाले? अभिनेता की इस आदत की वजह से नहीं बन रही बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Prabhas: अनुष्का शेट्टी और प्रभास की शादी कराना चाहते हैं घरवाले? अभिनेता की इस आदत की वजह से नहीं बन रही बात
Wed, 01 Nov 2023 09:56 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 01 Nov 2023 09:56 AM IST
विज्ञापन
प्रभास-अनुष्का शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभास पैन इंडिया स्टार हैं। फिल्म बाहुबली ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सालार' को लेकर चर्चा में हैं। बीते महीने प्रभास ने अपना 44वां जन्मदिन मनाया। अभिनेता की फिल्मों और करियर से अलग प्रशंसक उनकी निजी जिंदगी में भी खूब दिलचस्पी रखते हैं। फैंस की सबसे बड़ी चिंता है कि बाहुबली घर कब बसाएंगे। प्रभास के घरवाले भी यही चाहते हैं और खुद प्रभास को भी शादी से कोई दिक्कत नहीं, लेकिन उनकी एक आदत अड़चन बन रही है।
विज्ञापन
अनुष्का को नहीं कर रहे डेट
फिल्म 'बाहुबली' के बाद प्रभास और अनुष्का शर्मा के अफेयर और डेटिंग की खबरें खूब वायरल हुईं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई कि प्रभास फिलहाल सिंगल हैं और वह अनुष्का को डेट नहीं कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास के घरवाले तो चाहते हैं कि वह अनुष्का के साथ घर बसा लें। लेकिन, प्रभास और अनुष्का के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है और वे इसे ही जारी रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
Darshan Thogudeepa: दर्शन थुगूदीप पर लगा कुत्तों से कटवाने का आरोप, कन्नड़ अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
यह बात बन रही शादी में समस्या!
प्रभास का परिवार चाहता है कि वे अब सैटल हो जाएं। प्रभास भी परिवार के इस विचार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उनका स्वभाव इस मामले में अचड़न बन रहा है। दरअसल, प्रभास बहुत सामाजिक नहीं हैं। उनका कहना है कि वह बहुत कम बाहर जाते हैं। वह काम के सिलसिले में ही बाहर निकलते हैं और अधिकांश समय सेट पर ही बिताते हैं। वह बर्थडे पार्टीज तक में जाना पसंद नहीं करते हैं।
Aishwarya Rai Birthday: बेहतरीन अभिनेत्री के साथ बिजनेस वुमन भी हैं ऐश्वर्या, करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन
शाहरुख की फिल्म से होगा मुकाबला
प्रभास की आगामी फिल्म 'सालार' की बात करें तो यह फिल्म इसी साल 22 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म की भिड़ंत शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से होने जा रही है।
बता दें कि 'साहो', 'राधे श्याम' और 'आदिपुरुष'-प्रभास की ये तीनों फिल्में लगातार फ्लॉप गई हैं, ऐसे में करियर के लिहाज से उनकी उम्मीदें 'सालार' पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि किंग खान के आगे वह कितने कामयाब होते हैं।
Karva Chauth 2023: पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं ये सितारे, लिस्ट में विराट-रणवीर के नाम शामिल