फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prabhas Kriti Sanon and Saif Ali Khan Film Adipurush HD version leaked on the internet ahead of OTT release

Adipurush: ओटीटी रिलीज से पहले 'आदिपुरुष' को बड़ा नुकसान, फिल्म का एचडी वर्जन इंटरनेट पर लीक?

Tue, 04 Jul 2023 11:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 04 Jul 2023 11:42 AM IST
सार

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास श्रीराम के रोल में नजर आए हैं। वहीं, कृति सेनन माता जानकी के किरदार में दिखीं। 

विज्ञापन
Prabhas Kriti Sanon and Saif Ali Khan Film Adipurush HD version leaked on the internet ahead of OTT release
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'आदिपुरुष' लगातार चर्चाओं में है। यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले से ही खूब सुर्खियां बटोर रही थी। जब रिलीज हुई तो क्रिटिक्स और दर्शकों की नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के चलते चर्चा में रही। प्रभास और कृति सेनन अभिनीत इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सब पर पानी फिर गया। दर्शकों को न तो फिल्म के डायलॉग पसंद आए न ही दृश्य। अब फिल्म एक बार फिर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि फिल्म की ओटीटी रिलीज से पहले यह फिल्म एचडी वर्जन में इंटरनेट पर लीक हो गई है।

विज्ञापन


पायरेसी का शिकार हुई फिल्म
फिल्म 'आदिपुरुष' अपने खराब वीएफएक्स क्वालिटी, डायलॉग और दृश्यों की वजह से खूब विवादों में रही। अब यह फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'आदिपुरुष' का एचडी वर्जन इंटरनेट पर लीक हो गया है। बता दें कि 'आदिपुरुष' अभी सिनेमाघरों में चल रही है। कहा जा रहा है कि आगामी हफ्तों में यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। अब इस फिल्म के इंटरनेट पर रिलीज हो जाने से इसकी ओटीटी रिलीज प्रभावित हो सकती है। 
विज्ञापन

Salaar-KGF 2: क्या एक ही यूनिवर्स का हिस्सा हैं सालार-केजीएफ? फैंस ने दोनों फिल्मों में ढूंढ निकालीं समानताएं
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म
ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास श्रीराम के रोल में नजर आए हैं। वहीं, कृति सेनन माता जानकी के किरदार में दिखी हैं। लक्ष्मण की भूमिका सनी सिंह ने अदा की है। भारी-भरकम बजट में बनी यह फिल्म 16 जून को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने शानदार अंदाज में अपना खाता खोला था। लेकिन, तमाम विवादों के बाद इस फिल्म के कारोबार पर सीधा असर पड़ा।
Hindi Horror Series: ‘अधूरा’ से पहले इन हॉरर सीरीज ने उड़ाए होश, फरहाद सामजी ने डुबोई बालाजी की लुटिया

प्रभास की आगामी फिल्में
फिल्म 'आदिपुरुष' की किरकिरी के बाद प्रभास की नजरें अपनी आगामी फिल्मों पर टिकी हैं। एक्टर जल्द ही फिल्म 'सालार' में नजर आएंगे, जिसे केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील बना रहे हैं। इसके अलावा उनके पास 'प्रोजेक्ट के' है। फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी भी हैं।
Rekha: छिड़ी मोहब्बत की बात तो भावनाओं में बह गईं रेखा, प्यार को याद कर बोलीं- एक बार रिश्ता बन जाता है तो...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed