फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pornography case Raj Kundra seeks bail citing 'no evidence' against him

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा ने सबूत नहीं होने का दावा कर जमानत मांगी, बोले- 'बलि का बकरा' बनाया जा रहा है

Sat, 18 Sep 2021 09:04 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 18 Sep 2021 09:04 PM IST
सार

पोर्नोग्राफी केस में फंसे आरोपी राज कुंद्रा ने जमानत देने की मांग की है। उन्होंने शनिवार को कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल कर दावा किया कि उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है। कुंद्रा ने कहा, उनके मामले में दाखिल पूरक आरोप पत्र में कोई सबूत नहीं हैं, जो कथित आपत्तिजनक फिल्म बनाने में उनकी प्रत्यक्ष संलिप्तता को साबित करें।

विज्ञापन
Pornography case Raj Kundra seeks bail citing 'no  evidence' against him
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पोर्नोग्राफी केस में फंसे आरोपी राज कुंद्रा ने जमानत देने की मांग की है। उन्होंने शनिवार को कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल कर दावा किया कि उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है। कुंद्रा ने कहा, उनके मामले में दाखिल पूरक आरोप पत्र में कोई सबूत नहीं हैं, जो कथित आपत्तिजनक फिल्म बनाने में उनकी प्रत्यक्ष संलिप्तता को साबित करें।

विज्ञापन


राज कुंद्रा को 19 जुलाई को किया गया था गिरफ्तार
बता दें कि क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा और तीन अन्य के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील फिल्म बनाने और कुछ एप की सहायत से इसे प्रसारित करने के आरोप में हाल में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। अब कुंद्रा ने मेट्रोपोलिटन कोर्ट का रुख किया और तर्क दिया कि व्यवहारिक रूप से मामले की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन


राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस समय राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने अपने वकील प्रशांत पाटिल के जरिए जमानत अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कुंद्रा ने जमानत याचिका दाखिल कर कहा- मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं
राज कुंद्रा ने दावा किया कि अभियोजन के पास एक भी सबूत नहीं है, जो ‘हॉटशॉट्स’ एप को कानून के आधार पर अपराध के साथ संबद्ध कर सके। उनकी तरफ से दाखिल की गई  जमानत अर्जी में कहा गया कि पूरे पूरक आरोप पत्र में एक भी आरोप मौजूदा राज कुंद्रा के खिलाफ नहीं है, जो इंगित करे कि वह किसी वीडियो की शूटिंग में सक्रिय रूप से शामिल थे।

शिकायत की सामग्री प्रथम दृष्टया कुंद्रा के खिलाफ किसी अपराध का खुलासा नहीं करती। उन्हें गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है। उनका नाम एफआईआर में नहीं था। पुलिस ने उसका नाम जबरन मामले में खींचा है। उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है। उनका ‘आपत्तिजपक सामग्री’ बनाने के किसी भी अपराध में दूर-दूर तक संबंध नहीं है। कोर्ट इस मामले में अब सोमवार को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed