'बजरंगी भाईजान' को पछाड़ आगे निकली पूनम पांडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे को फिल्मों के लिए भले ही कोई खास पहचान नहीं मिली लेकिन उन्हे कोई हल्के में भी नहीं ले सकता है हाल ही मे उन्होने एक बड़ा कमाल कर दिया है। दरअसल वो सलमान खान से आगे निकल गई हैं।
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले पूनम ने अपने स्टाइल में योगा करते हुए एक वीजियो पोस्ट किया था। यू-ट्यूब पर उस वीडियो ने ही सलमान को पीछे छोड़ दिया है। पूनम इस वीडियो में अपने हॉट योग आसनों को करती हुई दिख रही हैं।
दरअसल पूनम का ये खास वीडियो सलमान खान की आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के ट्रेलर पर भारी पड़ा है। पूनम पांडे ने यू-ट्यूब पर 18 जून को अपने तरीके से योग का वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वे खुद भी कई बदलाव कर के योग-आसनों का अभ्यास कर रही हैं।
'बजरंगी भाईजान' को 11 लाख जबकि पूनम को मिले 24 लाख हिट्स
पूनम पांडे के हॉट योगासन को 3 दिन में 11 लाख और 6 दिन में 20 लाख हिट्स मिले। जबकि बजरंगी भाईजान के ट्रेलर को अब तक 11,19,720 लोग देख चुके है। पूनम पांडे के इस वीडियो को यू-टयूब पर अब तक 24 लाख लोग देख चुके हैं।
'बजरंगी भाईजान' से मुकाबले में देखा जाए तो पूनम काफी आगे हैं। सलमान खान के ट्रेलर को 3 दिन में सात लाख लोगों ने देखा। जबकि छह दिनों में फिल्म के ट्रेलर को देखनेवाले की कुल संख्या थी 9.54 लाख। जबकि शुरुआती छह दिन में पूनम के वीडियो को 20 लाख हिट्स मिले।