दीपिका क्लीवेज विवाद पर आया एक नया पहलू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण के 'क्लीवेज शो' पर उपजे हंगामे को अभिनेता कबीर बेदी की बेटी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बेदी ने एक नया ही मोड़ दे दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले को आधारहीन करार देते हुए कहा है कि एक सिलेब्रिटी की यह जिम्मेदारी है कि वह कैमरे के सामने जाने से पहले यह तय कर ले कि उसे कैसे कैमरे के सामने पेश आना है।
उसे पता होना चाहिए कि वह अगर इस तरह के कपड़े पहनकर कैमरे के सामने जाएंगी तो कैमरा तो उसी अंदाज से तस्वीरें लेगा। यह बेवकूफी ही है कि महिला अधिकारों की बात करते हुए आप यह सवाल उठाएं कि मेरे शारीरिक अंगों पर कैमरे की नजर क्यूं गई?
तो फिर शाहरुख के सिक्स पैक भी न देखिए
हम हर चीज पर अपने नजरिए तो से रिएक्ट करते हैं। हमारा नजरिया हमारे लिए सही होता है, लेकिन हमें सिक्के के दूसरे पहलू पर भी ध्यान देना चाहिए। बेदी ने कहा कि जब हम शाहरुख और रितिक के सिक्स-पैक ऐब्स देखते हैं, तब तो हमें कोई समस्या नहीं होती, बल्कि हम उनकी तारीफ ही करते हैं।
तो फिर औरत के मामले में हमारा रवैया अलग क्यूं है? जब आप एक पब्लिक फिगर होते हैं, तो किसी भी मीडिया इवेंट में आपकी नेल पॉलिश से लेकर आपके फुटवियर तक पर कैमरा की नजर रहती है। और आपको इस बात के लिए तैयार रहना चाहिए।
बंद कर दीजिए आयटम नंबर्स
अगर किसी औरत के शारीरिक अंगों पर फोकस करना और उनकी तारीफ करना अपराध है तो सारे आइटम नंबर्स को भी बैन कर देने चाहिए। यह कहना कहां तक सही है कि सार्वजनिक समारोह में मैं कपड़े ऐसे ही पहनूंगी, लेकिन आपको दूसरी नजर से देखना होगा?
अपने घर में भी आप कपडे़ पहनते वक्त आप इस बात का खयाल रखते हो कि उन कपड़ों पर आपकी फैमिली, ससुराल वालों, पति और यहां तक कि आपके पड़ोसी की क्या प्रतिक्रिया होगी।