{"_id":"64633d2ab83412040c0f3877","slug":"ponniyin-selvan-makers-searched-by-central-agency-enforcement-directorate-in-money-laundering-case-know-detail-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ponniyin Selvan Makers: 'पोन्नियिन सेलवन' की निर्माता कंपनी पर ईडी का एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ponniyin Selvan Makers: 'पोन्नियिन सेलवन' की निर्माता कंपनी पर ईडी का एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला
Tue, 16 May 2023 01:56 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 16 May 2023 01:56 PM IST
सार
'पोन्नियिन सेलवन-1' और 'पोन्नियिन सेलवन-2' जैसी चर्चित फिल्मों का निर्माण करने वाली कंपनी LYCA प्रोडक्शंस के परिसरों में ईडी की तरफ से तलाशी चल रही है।
विज्ञापन
पोन्नियिन सेलवन 1
- फोटो : Social media
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से चेन्नई में LYCA प्रोडक्शंस के परिसरों में तलाशी ली जा रही है। बता दें कि चर्चित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' और 'पोन्नियिन सेलवन-2' का निर्माण इसी कंपनी के बैनर तले हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किए जाने के बाद राजधानी चेन्नई में उसके करीब आठ परिसरों में तलाशी चल रही है।
विज्ञापन
कंपनी के बैनर तले बनी हैं ये फिल्में
लाइका प्रोडक्शंस ने कथ्थी, एनक्कू इनोरू पर इरुक्कू, कैदी नंबर 150, यमन, इप्पदाई वेल्लुम, दीया, कोल्लमावु कोकिला, चेक्का चिवंथा वानम, वडा चेन्नई सहित कई दूसरी तमिल फिल्मों का निर्माण किया है। लाइका प्रोडक्शंस ने अपनी रिलीज के समय सबसे महंगी भारतीय फिल्म 2.0 का निर्माण भी किया था। इस फिल्म को 400 से 600 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट से बनाया गया था। अपनी रिलीज के बाद यह फिल्म दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।
विज्ञापन
Yodha: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' रिलीज तारीख फिर टली, इस बार शाहरुख खान स्टारर 'जवान' है वजह
विज्ञापन
बॉलीवुड की इस फिल्म का किया था निर्माण
लाइका कंपनी के पास कमल हसन अभिनती 'इंडियन 2' और रजनीकांत की 'लाल सलाम' सहित हाई प्रोफाइल फिल्में भी रिलीज के लिए कतार में हैं। लाइका प्रोडक्शंस ने पहली बॉलीवुड फिल्म 'राम सेतु' का निर्माण भी किया था, जो पिछले साल रिलीज हुई थी, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
Parineeti-Priyanka Chopra: परिणीति की शादी में यह काम संभालेंगी प्रियंका! खुद परी ने किया इशारा
'पोन्नियिन सेलवन' से ऐश ने किया कमबैक
बता दें कि 'पोन्नियिन सेलवन 1' एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अहम भूमिका अदा की। लंबे अरसे बाद इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या ने बड़े पर्दे पर वापसी की। इस फिल्म की कहानी 10वीं सदी के चोल साम्राज्य के शक्ति संघर्ष पर आधारित है। इसमें पोन्नियिन सेलवन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक राजाराज चोल बनने की कहानी को दिखाया गया है।
Guneet Monga: 'सबको ट्रॉफी के साथ फोटो चाहिए, मेरे साथ नहीं', ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने किया खुलासा