Guneet Monga: 'सबको ट्रॉफी के साथ फोटो चाहिए, मेरे साथ नहीं', ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने किया खुलासा
ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने यह खुलासा किया कि सभी मेरे साथ नहीं, बल्कि ऑस्कर की ट्रॉफी के साथ फोटो लेना चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने ऑस्कर मिलने के बाद के किस्से को साझा किया। दरअसल, अब गुनीत जहां भी जाती हैं, ऑस्कर की ट्रॉफी उनके साथ होती है। अब शो में उन्होंने खुलासा किया है कि कोई भी उनके साथ तस्वीरें नहीं खिंचवाना चाहता, बल्कि सब ट्रॉफी के साथ तस्वीरें लेना चाहते हैं।
कपिल शर्मा ने गुनीत मोंगा से पूछा कि जब आप ऑस्कर जीत कर वापस आईं तो अब जब आपके रिश्तेदार आपसे मिलने आते हैं तो सबसे पहले आपके साथ फोटो खिंचवाते हैं या ऑस्कर ट्रॉफी के साथ? इस पर जवाब देते हुए गुनीत ने कहा कि ट्रॉफी के साथ। मुझे नहीं लगता कि कोई मेरे साथ एक तस्वीर चाहता है। हर कोई कहता है कि यह ट्रॉफी मुझे दे दो, फिर वह उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं। हालांकि, कपिल ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि आप नहीं होतीं तो यह ट्रॉफी कहां से आती।
Parineeti-Priyanka Chopra: परिणीति की शादी में यह काम संभालेंगी प्रियंका! खुद परी ने किया इशारा
इसके बाद कपिल ने गुनीत से पूछा कि जब वह एयरपोर्ट पर जाती हैं तो उन्हें सिक्योरिटी चेकिंग के बिना जाने दिया जाता है क्या? इस पर गुनीत ने कहा कि मेरे पास यह काला कपड़ा है, जिसका उपयोग मैं ट्रॉफी को लपेटने के लिए करती हूं। आप इसे कैसे भी लपेटें, ट्रॉफी का वह अजीब आकार है और यह एक्स-रे में दिखता है, इसलिए लोग मुझसे इसे हटाकर दिखाने को कहते हैं और मैं उन्हें कहती हूं कि यह ऑस्कर है। फिर वह कहते हैं कि हां हां, हम इसे देखना चाहते हैं। मैं उनसे कहती हूं कि सर यह लपेटा हुआ है, लेकिन वह कहते हैं कि निकाल के दिखाओ, देखना है और फिर वह इसके साथ तस्वीरें क्लिक करते हैं। उसके बाद ही मुझे आगे जाने की अनुमति मिलती है।
Yodha: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' रिलीज तारीख फिर टली, इस बार शाहरुख खान स्टारर 'जवान' है वजह
बता दें कि गुनीत मोंगा ने भारत को ऑस्कर का गौरव दिलाया है। 95 वें अकादमी पुरस्कार में उन्होंने बेस्ट शॉर्ट फिल्म कैटगरी में 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के लिए ऑस्कर जीता।
Vicky Kaushal-Abhishek: सफल शादीशुदा जिंदगी के लिए अभिषेक बच्चन ने विक्की को दी थी सलाह, बताई थी यह तरकीब