फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Politics enter in bollywood try to force make Biopic on Sikh Khalsa commander Hari Singh Nalwa

बायोपिक के बहाने हो रही राजनीति में अब इस मशहूर शख्सियत पर लगा दांव, मुंबई में बिछने लगी ये नई बिसात

Sun, 11 Oct 2020 01:31 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 11 Oct 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Politics enter in bollywood try to force make Biopic on Sikh Khalsa commander Hari Singh Nalwa
सरदार हरि सिंह नलवा - फोटो : फाइल

सिनेमा में राजनीति और सिनेमा की राजनीति में फर्क बहुत बारीक सा है। पिछले कई हफ्तों से मुंबई में सिनेमा से राजनीति होती रही है। तमाम बड़े निर्माता, निर्देशकों और कलाकार दबी जुबान से कहने लगे कि उनको अपने दैनिक जीवन की अभिरुचियों और देश की राजनीति पर टिप्पणियों को लेकर निशाना बनाया जा रहा है। इनके पास संदेश पहुंच रहे हैं कुछ खास तरीके की फिल्में बनाने के, ऐसा ही एक संदेश आया है उन हरी सिंह नलवे पर फिल्म या सीरीज बनाने का जिनका जिक्र आपने मनोज कुमार की फिल्म 'उपकार' के गाने 'मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती...' में ही पहली बार सुना होगा।

विज्ञापन


हिंदी सिनेमा का ये सच है कि बीते तीन चार साल से हिंदी सिनेमा के तमाम निर्माता निर्देशकों को ऐसी फिल्में बनाने के लिए दीक्षित करने का मिशन भी चलता रहा है, जो एक खास विचारधारा की पोषक बनें और जिनमें कुछ खास राजनीतिक दलों या समाज के वर्गों को नकारात्मक छवि के साथ पेश किया जा सके। ये अलग बात है कि हिंदी सिनेमा के दर्शकों ने एक दो को छोड़कर ऐसा कोई प्रयोग अब तक सफल होने नहीं दिया। 
विज्ञापन


पिछले कुछ साल से हिंदी सिनेमा में इतिहास पर आधारित कुछ ऐसे मुद्दों पर फिल्में बनाई जा रही हैं जिनके बारे में आम लोगों को  ज्यादा जानकारी नहीं रही है। जो इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं उनको भी इन विषयों के बारे में खास पता नहीं रहा है। इसी अभियान के तहत 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', 'पीएम नरेंद्र मोदी', 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक', 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी', 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' जैसी फिल्में तो बनाई जा चुकी हैं और  'पृथ्वीराज', 'ऊधम सिंह' और 'पुलवामा' जैसी फिल्में बन रही हैं। इसी कड़ी में अब एक नया नाम जुड़ा है सरदार हरि सिंह नलवा का।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में बनने वाले सिनेमा और इन्हें बनाने वालों में अधिकतर अब तक धर्म, जाति या पार्टी के नाम पर बंटे नहीं हैं। उनके बीच लकीरें खींचने की कोशिशें अब से नहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय से होती आ रही हैं, पर पार्टी कोई भी हो, मुंबई में बनने वाले सिनेमा और सीरीज के लोग कभी धर्म, जाति या दलों के खेमे में बंटे नहीं। दर्शकों ने भी वर्ग विभेद वाली फिल्मों को अब तक ज्यादा तवज्जो नहीं दी है। इसी के चलते 'पीएम नरेंद्र मोदी' और 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' जैसी फिल्में जमकर प्रमोशन के बावजूद फेल हो गईं। 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' और 'पद्मावत' तमाम विरोध के बावजूद हिट रहीं। 


अब जो नई कहानी मुंबई में शनिवार सुबह से तैर रही है वह है सरदार हरि सिंह नलवा की। वह सिख साम्राज्य की खालसा फौज के कमांडर इन चीफ थे। कहा जाता है उन्होंने अपने कार्यकाल में  उन्होंने करीब  22 लड़ाइयों में भाग लिया और सभी में फतेह हासिल की। पर्दे पर हरि सिंह के चरित्र को बड़े पैमाने पर फिल्माए जाने की कोशिश है ताकि पंजाब में आने वाले चुनाव से पहले कुछ बड़ा किया जा सके। ये कोशिश वैसी ही है जैसी पिछले आम चुनाव से ठीक पहले दक्षिण के नामी निर्देशक एस एस राजामौली के पिता के विजयेंद्र प्रसाद ने की थी। वह शिवाजी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक की कहानी को पांच हिस्सों में बनाना चाहते थे, जिसकी हर कहानी को एक बड़े हीरो और एक बड़े निर्देशक के साथ बनाया जाना था। लेकिन, इस फिल्म में पैसा लगाने को देश कोई धन्ना सेठ तैयार नहीं हुआ।

राजस्थान में पुजारी की हत्या पर भड़के रितेश देशमुख, बोले- हम किस तरह की बर्बर दुनिया बन रहे हैं?

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed