फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police slap batti gul meter chalu crew member

'बत्ती गुल मीटर चालू' के टीम मेंबर को पुलिसकर्मी ने जड़ दिया थप्पड़ और फिर...

Sun, 18 Mar 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 18 Mar 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
police slap batti gul meter chalu crew member
shahid kapoor in rishikesh - फोटो : amar ujala

ऋषिकेश में फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग के दौरान विवाद हो गया। एक पुलिसकर्मी ने शूटिंग के क्रू मेंबर को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद हंगामा हो गया।

विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीते शुक्रवार की देरशाम रामझूला में फिल्म का सेट लगा था।

जबकि टीम कलाकारों का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक दारोगा की यूनिट के क्रू मेंबर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

देर रात तक चले विवाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया

police slap batti gul meter chalu crew member
Batti Gul Meter Chalu
पुलिसकर्मी को इस कदर गुस्सा आया कि उसने एक मेंबर को थप्पड़ जड़ दिया। सदस्य को थप्पड़ लगते ही मौके पर यूनिट के अन्य लोग भी आ गए। 

हंगामा होते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। देर रात तक चले विवाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। हालांकि, थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है।

गौरतलब है कि इन दिनों तीर्थनगरी में फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग चल रही है। फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता शाहिद कपूर और श्रद्धा कूपर टीम के साथ तीर्थनगरी पहुंचे हुए हैं। स्वर्गाश्रम और मुनिकीरेती क्षेत्र के कई इलाकों में फिल्म के कुछ दृश्य को फिल्माया जा रहा है। बीते दिवस मुनिकीरेती क्षेत्र में फिल्म का सेट लगा था। टीम कलाकारों का इंतजार करती रही, मगर उनके नहीं पहुंचने से दृश्यों का फिल्मांकन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed