फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   PM narendra Modi congratulates Rajinikanth, calls him an Thalaiva endearing personality

दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने रजनीकांत को दी शुभकामनाएं, कहा- थलाइवा को बधाई

Thu, 01 Apr 2021 11:58 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 01 Apr 2021 11:58 AM IST
सार

रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
प्रकाश जावडे़कर ने इसकी घोषणा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने रजनीकांत को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
PM narendra Modi congratulates Rajinikanth, calls him an Thalaiva endearing personality
नरेंद्र मोदी-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्मी जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड दादा साहेब फाल्के से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने इसकी घोषणा की है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'कई पीढ़ियों में लोकप्रिय। विभिन्न भूमिका निभाने वाले। एक स्थायी व्यक्तित्व... आपके लिए रजनीकांत हो सकता है। यह बेहद खुशी की बात है कि थलाइवा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई।''

विज्ञापन



विज्ञापन


 

PM narendra Modi congratulates Rajinikanth, calls him an Thalaiva endearing personality
रजनीकांत

रजनीकांत ने की थी पीएम मोदी की तारीफ
इससे पहले जब जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 को हटाया गया था तो केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए रजनीकांत ने समर्थन किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए उन्हें महाभारत के कृष्ण और अर्जुन की संज्ञा दी थी।

 

PM narendra Modi congratulates Rajinikanth, calls him an Thalaiva endearing personality
प्रकाश जावेडकर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा '' मुझे इस बात की अत्यंत खुशी है कि 2019 का दादासाहेब फ़ाल्के अवार्ड रजनीकांत को मिला है। 5 सदस्यों की ज्यूरी आशा भोंसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन, बिस्वजीत चटर्जी ने एकमत से इसकी सिफारिश की है। ''


 

PM narendra Modi congratulates Rajinikanth, calls him an Thalaiva endearing personality
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला

प्रकाश जावड़ेकर ने लिखा, '50 साल से रजनीकांत फिल्मी दुनिया के बेताज बादशाह रहे हैं। सूरज की तरह उनका काम है, प्रतिभा, लगन और मेहनत से उन्होंने लोगों के दिलों में अपना स्थान कायम किया है। ये पुरस्कार वितरण 3 मई को होगा। इसी दिन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिए जाते हैं।' गौरतलब है कि साल 2018 का दादा साहेब फाल्के सम्मान अमिताभ बच्चन को मिला था। उस वक्त रजनीकांत ने बिग बी को बधाई दी थी। रजनीकांत ने ट्वीट किया था, आप इस सम्मान के योग्य हैं।

PM narendra Modi congratulates Rajinikanth, calls him an Thalaiva endearing personality
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर साल 1950 को बंगलूरू में हुआ था। उनके प्रति लोगों की दीवानगी इस हद तक है कि वे उन्हें 'भगवान' मानते हैं। रजनीकांत की फिल्में सुबह साढ़े तीन बजे तक रिलीज हो जाती हैं। कुली से सुपरस्टार बनने वाले रजनीकांत कभी यहां तक नहीं पहुंच पाते अगर उनके दोस्त राज बहादुर ने उनके अभिनेता बनने के सपने को जिंदा न रखा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed