{"_id":"5ed8ef257251c46cf010b60c","slug":"pm-modi-express-condolence-on-saddend-demise-of-veteran-filmmaker-basu-chatterjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासु चटर्जी के निधन पर पीएम मोदी ने भी जताया दुख, कहा- 'उनके काम ने लोगों के दिलों को छुआ'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बासु चटर्जी के निधन पर पीएम मोदी ने भी जताया दुख, कहा- 'उनके काम ने लोगों के दिलों को छुआ'
Thu, 04 Jun 2020 06:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 04 Jun 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी, बासु चटर्जी
- फोटो : Social Media
गुरुवार को दिग्गज निर्देशक बासु चटर्जी का निधन हो गया। बासु चटर्जी ने 93 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बासु चटर्जी के निधन पर जहां पूरा मनोरंजन जगत शोक में डूबा हुआ है। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बासु चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि बासु चटर्जी के काम ने लोगों के दिलों को छुआ है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बासु चटर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बासु चटर्जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनका काम शानदार और संवेदनशील था। उनके काम ने लोगों के दिलों को छुआ। उन्होंने जटिल और सामान्य भावनाओं को अभिव्यक्त किया और लोगों की मुश्किलों को पेश करने का काम किया। ओम शांति।'
विज्ञापन
Sad to hear of the demise of Shri Basu Chatterjee. His works are brilliant and sensitive. It touched people's hearts and represented the simple and complex emotions, as well as struggles of people. Condolences to his family and innumerable fans. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 4, 2020
विज्ञापन
गौरतलब है कि बासु चटर्जी का निधन अधिक उम्र हो जाने से संबंधित बीमारियों की वजह से हुआ है। बासु ने हिंदी सिनेमा को रजनीगंधा, चितचोर, चमेली की शादी, गोलमाल जैसी यादगार फिल्में दी हैं। उनकी फिल्म हमेशा जनमानस से जुड़ी और लोगों को गुदगुदाने वाली होती थीं। चटर्जी ने अपनी फिल्मों के माध्यम से मध्यम वर्गीय परिवार से जुड़ी समस्याएं और कहानियां पेश की हैं। चटर्जी का जाना मनोरंजन जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
पढ़ें: बासु चटर्जी के निधन पर पर उमड़ा आंसुओं का सैलाब, अमिताभ बच्चन- शबाना आजमी सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि