'पीके' वर्ल्ड की सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की फिल्म 'पीके' नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। इस समय फिल्म की वर्ल्ड वाइड कमाई 520 करोड़ रुपए से ज्यादा है। ऐसे में 'पीके' विश्व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म धूम 3 से महज 20-22 करोड़ रुपए ही पीछे है। जिसे आने वाले कुछ समय में वह हासिल कर लेगी।
अभी आमिर खान की ही फिल्म धूम 3 विश्व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी हुई है। इसकी वर्ल्ड वाइड कमाई 542 करोड़ रुपए हैं। पर बॉक्स ऑफिस जानकारों का मानना है कि फिल्म पीके कुछ समय में ही फिल्म धूम 3 के रिकार्ड को क्रॉस कर जाएगी।
'पीके' ने रिलीज के बाद तोड़े कई रिकार्ड
आमिर खान की फिल्म रिलीज होने के बाद से ही रिकार्ड पर रिकार्ड बना रही है। जहां फिल्म सबसे ज्यादा 5200 से ज्यादा पर्दों पर वर्ल्ड वाइड रिलीज होकर रिकार्ड बना चुकी है, वहीं दो हफ्तों में फिल्म ने अपनी लागत का 211 प्रतिशत मुनाफा निकाल कर एक अलग रिकार्ड बना लिया है।
वहीं देश में किसी फिल्म को लेकर होने वाला इतना लंबा विवाद भी 'पीके' के नाम ही दर्ज होगा। फिलहाल फिल्म को लेकर विवादों का पिटारा बंद होता नजर नहीं आता। वहीं आमिर खान और राजकुमार हिरानी के लिए राहत की बात है कि दो प्रदेशों में फिल्म पीके को टैक्स फ्री हो गई है। इससे फिल्म की कमाई और बढ़ने की आशा है।