फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   PK The highest grossing film at the box office

बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी फिल्म बनी पीके

Sat, 03 Jan 2015 05:36 PM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
PK The highest grossing film at the box office

आमिर खान की फिल्म पीके बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने आमिर की ही फिल्म धूम 3 के 280 करोड़ रुपए की कमाई के रिकार्ड को तोड़ दिया है। पीके ने अब तक 285 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कमा चुकी है।

विज्ञापन


'पीके' ने यह सफलता अपने रिलीज होने के तीसरे हफ्ते के शुक्रवार के खत्म होने तक हासिल कर लिया है। वहीं फिल्म वर्ल्ड वाइड भी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई की फिल्म बनने के कगार पर खड़ी है। अब फिल्म की नजर बॉक्स ऑफिस्ा पर 300 करोड़ क्लब की पहली फिल्म बनने की है।
विज्ञापन

विवादों के बाद भी बढ़ रहे दर्शक

PK The highest grossing film at the box office

विवादों में घिरे होने के बावजूद आमिर खान की फिल्म पीके रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को सिनेमा हॉल की ओर खींच रही है। जबकि फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस जानकारों का मानना है क‌ि दो प्रदेशों में फिल्म के टैक्‍स फ्री होने से भी दर्शक और फिल्म की कमाई बढ़ी है। देश में किसी फिल्म को लेकर होने वाला इतना लंबा विवाद भी 'पीके' के साथ ही जुड़ा हुआ है। अब 'पीके' की टीम पर मंदिर और चर्च में शुटिंग करने के लिए दान देने का आरोप लग रहा है। जबकि फिल्म में धार्मिक मसलों को लेकर जबरदस्त आलोचना की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed