बॉलीवुड एक्ट्रेस बबीता कपूर आज अपना 70वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके को उनकी दोनों बेटियों ने मिलकर बेहद खास बनाया। बबीता का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए पूरा खानदान मिलकर डिनर करने गया था। इस खास सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
पार्टी में करीना कपूर खान पति सैफ के पहुंचीं, इस दौरान तैमूर नजर नहीं आए। ब्लैक और ब्लू कलर की ड्रैस में करीना बहुत प्यारी लग रही थीं। वहीं ब्लैक हील्स और सिल्वर ईयररिंग्स उनके लुक को कंपलिट कर रहे थे। साथ में सैफ सिल्क कुर्ते-पजामे में नजर आए।
बर्थडे पार्टी में करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ दिखाई दीं। उन्होंने बहुत ही सिंपल ग्रे और ह्वाइट आउटफिट कैरी किया था, लेकिन यह लुक उन पर बहुत फब रहा था। ड्रेस के साथ करिश्मा ने मैचिंग व्हाइट हील्स और ब्लैक हैंडबैग कैरी किया था।
करिश्मा कपूर की बेटी समायरा और बेटे के साथ बबिता ने क्यूट पोज दिए। वैसे तो यह तस्वीर बहुत प्यारी है, लेकिन कहीं न कहीं इसमें तैमूर की कमी साफ देखी जा सकती है। तीनों नातिन के साथ यह फोटो अलग ही होती।