{"_id":"aaae81f6-7359-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"petition-filed-in-court-name-objectioning-to-name-of-film-zilla-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जिला गाजियाबाद’ के नाम पर आपत्ति, सोमवार को होगा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘जिला गाजियाबाद’ के नाम पर आपत्ति, सोमवार को होगा फैसला
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 11 Feb 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलीज होने से पूर्व ही बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘जिला गाजियाबाद’ पर संकट के बादल छा गए हैं। सामाजिक संस्था ‘रसम’ के राष्ट्रीय संयोजक संदीप त्यागी ने अपने अधिवक्ता दीपचंद चावरिया और अनिल कश्यप के माध्यम से फिल्म का नाम बदलने को कोर्ट में अर्जी दी है। सोमवार को इस अर्जी पर बहस होनी है।
विज्ञापन
अधिवक्ता दीपचंद चावरिया का कहना है कि गाजियाबाद जिला प्रदेश को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला जिला है। आजादी की पहली लड़ाई भी गाजियाबाद में ही लड़ी गई। इस जिले के कई गांव के लोगों ने आजादी के लिए अपना बलिदान दिया है।
विज्ञापन
जबकि भरत शाह और विनोद बच्चन ने जिला गाजियाबाद नामक जो फिल्म बनाई है, उसमें गाजियाबाद की छवि को धूमिल किया है। उन्होंने गाजियाबाद को एक आपराधिक शहर दर्शाया है।
विज्ञापन
अर्जी में निर्माता-निर्देशक के अलावा अभिनेता अरशद वारसी, संजय दत्त और विवेक ओबेराय के खिलाफ भी कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है। यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हो रही है।