फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri star Khesari Lal Yadav controversy with Pawan Singh share photo with newborn baby

Khesari Lal Yadav: अंकल वाले विवाद के चक्कर में 'पापा' बने खेसारी, फोटो शेयर कर लिखा- अब गावा सोहर

Tue, 31 Jan 2023 08:41 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 31 Jan 2023 08:41 AM IST
सार

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का विवाद एक बार फिर से तूल पकड़ते हुए नजर आ रहा है। इस साल उनका विवाद सुपरस्टार पवन सिंह को ‘अंकल’ कहने की वजह से शुरू हुआ था।  मजाक में कही हुई बात काफी सीरियस हो गई है, जिसके बाद इनका विवाद मर्दानगी तक आ पहुंचा है।

विज्ञापन
Bhojpuri star Khesari Lal Yadav controversy with Pawan Singh share photo with newborn baby
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेरासी लाल और पवन सिंह की दुश्मनी जगजाहिर है। दोनों के बीच इशारों-इशारों में एक दूसरे पर तंज कसने का सिलसिला चलता रहता है। हाल ही में खेसारी लाल ने पवन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘मैं तो हर 9 महीने में सोहर गवा सकते हैं, लेकिन अगर वो चाहें तो भी नहीं गवा सकते हैं। लेकिन अगर वो चाहें तो भी नहीं गवा सकते हैं, वो मर जाएंगे लेकिन नहीं कर पाएंगे'।

विज्ञापन

इसी बीच अब ट्रेंडिंग स्टार को लेकर एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनकी एक फोटो बच्चे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दे की इस वायरल तस्वीर में खेसारी हॉस्पिटल में एक बच्चे को निहारते हुए नजर आ रहे हैं। ये फोटो उनकी रियल लाइफ की नहीं बल्कि फिल्म गॉडफादर की है। इस फिल्म में खेसारी के साथ एक्ट्रेस यामिनी सिंह नजर आने वाली हैं। इस इसी फिल्म का एक सीन है जिसमें खेसारी न्यूबॉर्न को निहारते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri star Khesari Lal Yadav controversy with Pawan Singh share photo with newborn baby
पवन सिंह और खेसारी लाल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खेसारी लाल यादव की फोटो को डायरेक्टर पराग पाटिल ने शेयर किया है। पराग ने खेसारी की फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘दुनियालोगिन अब गावा सोहर'। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का नाम और मेकर्स का नाम शेयर किया है। कई लोग तो उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। साथ ही कई लोग डायरेक्टर की बात पर सहमति जता रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए कहीं ना कहीं पराग ने पवन सिंह पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि साल 2023 में खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच मर्दानगी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। स्टारडम से शुरू हुआ ये विवाद इस हद तक पहुंच जाएगा किसी को अंदाजा भी नहीं था। तो वहीं एक इवेंट में पवन सिंह ने खेसारी का बिना नाम लिए उन्हें ‘सउरी वाला बच्चा’ बता दिया था, जिसके बाद एक सोहर गीत भी गवाया था। और इसके बाद अब खेसारी लाल ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मैं तो हर 9 महीने में सोहर गवा सकता हूं। लेकिन अगर वो चाहें तो भी नहीं गवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: शहनाज के शो में मस्ती करते नजर आए शाहिद कपूर, वायरल हुईं तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed