फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan SRK movie ticket Price reduced to 200 rupees for weekend after pathaan day by Yash raj films

Pathaan: 'पठान डे' पर मिले प्यार के बाद मेकर्स का एक और मास्टरस्ट्रोक, वीकएंड पर इतने रुपये का किया टिकट

Sat, 18 Feb 2023 12:45 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 18 Feb 2023 12:45 PM IST
सार

देश के साथ-साथ विदेशी धरती पर जबरदस्त कमाई करने वाली 'पठान' के फैंस के लिए जहां मेकर्स ने 'पठान डे' की घोषणा करते हुए इसके टिकट की कीमत 110 रुपये की थी। वहीं अब 'पठान डे' पर मिले प्यार को देखते हुए मेकर्स ने एक बार फिर दर्शकों के लिए ऑफर निकाला है।

विज्ञापन
Pathaan SRK movie ticket Price reduced to 200 rupees for weekend after pathaan day by Yash raj films
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

दुनियाभर में शाहरुख खान के स्टारडम को दोबारा जिंदा करने वाली फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कारोबार कर रही है। सिद्धार्थ आनंद का निर्देशन, शाहरुख, दीपिका और जॉन की अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज कर रही 'पठान' देशभर में 508.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। केजीएफ से लेकर दंगल तक सभी फिल्मों को धूल चटाने के बाद अब इसकी नजरें बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को चकनाचूर करने पर है। ऐसे में निर्माता इस जद्दोजहद में लगे हैं कि किसी भी तरह से फिल्म यह रिकॉर्ड तोड़ दे। इसी की तरफ एक कदम बढ़ाते हुए मेकर्स ने एक ऐसी चाल चली है, जो इस समय बॉक्स ऑफिस पर बिछी बिसात का खेल खत्म कर सकती है। 

विज्ञापन

Project K: प्रभास-दीपिका ने महाशिवरात्रि पर फैंस को दिया तोहफा, थिएटर में इस दिन दस्तक देगी 'प्रोजेक्ट के'  
विज्ञापन

देश के साथ-साथ विदेशी धरती पर जबरदस्त कमाई करने वाली 'पठान' के फैंस के लिए जहां मेकर्स ने 'पठान डे' की घोषणा करते हुए इसके टिकट की कीमत 110 रुपये की थी। वहीं अब 'पठान डे' पर मिले प्यार को देखते हुए मेकर्स ने एक बार फिर टिकट को लेकर ऑफर दिया है। हालांकि, इस बार फिल्म 110 में नहीं बल्कि 200 रुपये में देखने को मिलेगी पर फिर भी यह काफी कम है। अब सवाल उठता है कि 200 रुपये में हम 'पठान' कब देख सकते हैं। तो इसका जवाब जानने के लिए यश राज फिल्म्स द्वारा किया गया यह ट्वीट देख लेते हैं..
विज्ञापन
विज्ञापन


यश राज फिल्म्स ने अपने नए ऑफर के बारे में जानकारी देते हुए 'पठान' के तीनों कलाकारों का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में साफ लिखा है कि इस वीकएंड पर 'पठान'  पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपॉलिस  सिनेमाघरों में 200 रुपये में देखने को मिलेगी। यश राज फिल्म्स ने लिखा,  'पठान डे पर मिले जबरदस्त प्यार के चलते पेश है आपके लिए कुछ खास। पठान के टिकट अब इस वीकएंड फ्लैट 200 रुपये में उपलब्ध हैं।'
Ankita Lokhande: प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे? पहली बार अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं बहुत खुश हूं..

बता दें, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म ने बीते दिन यानी शुक्रवार को  बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस एक्शन ड्रामा ने अब तक कुल 508.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब देखना होगा कि फैंस इस ऑफर के चलते 'पठान' पर कितना प्यार बरसाते हैं। 
Kashmir Files: अनुपम खेर ने बिना नाम लिए प्रकाश राज पर साधा निशाना, कहा- ऐसे लोगों को जिंदगी भर झूठ बोलना..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed